'फोर्ब्स' के कवरपेज पर आकर शाहरूख ने देश की नाक ऊंची कर दी
उन्होंने शाहरूख को इस बात के लिए खूब सारी शुभकामनाएं दी हैं। लोगों ने ट्विटर पर लिखा है वाकई में शाहरूख तुम बॉलीवुड के बादशाह खान हो, तुमने अपने साथ हमारे देश का नाम भी रौशन कर दिया है, वाकई तुम पर हमें गर्व है।
गौरतलब है कि फोर्ब्स मिडिल ईस्ट पत्रिका ने किंग खान को अपनी 'टॉप इंडियन लीडर्स इन अरब वर्ल्ड' की सूची में पहला स्थान दिया है। इस बात की जानकारी खुद इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) फ्रेंचाइजी और रेड चिलीज एंटरटेंमेंट के सह-मालिक शाहरुख ने मंगलवार को माइक्रोब्लॉगिंग साइट ट्विटर पर दी थी।
शाहरूख ने लिखा था कि फोर्ब्स मिडिल-ईस्ट ने मनोरंजन के क्षेत्र में मेरे काम पर अपनी विशेष संस्करण कवर स्टोरी देकर मुझे खास महसूस करवाया है। लांच के लिए दुबई रवाना हो चुका हूं। आप सभी का शुक्रिया।"
शाहरूख खान के चाहने वाले दुबई में बहुत ज्यादा है इसलिए किंग खान दुबई को अपना दूसरा घर कहते हैं। शाहरूख खान की आने वाली फिल्म है्प्पी न्यू ईयर.. की आधे से ज्यादा शूटिंग दुबई में हुई है जिसे लेकर खुद शाहरूख काफी उत्साहित हैं।


Click it and Unblock the Notifications












