संजय लीला भंसाली और सलमान खान के साथ अगली फिल्म- शाहरुख खान ने दिया जवाब

शाहरुख खान बॉलीवुड के ऐसे सुपरस्टार हैं, जिनकी एक फिल्म आती नहीं है कि फैंस को दूसरी का इंतजार रहता है। 21 दिसंबर 2018 को शाहरुख की ज़ीरो रिलीज होने वाली है। लेकिन साथ ही उनकी आने वाली फिल्मों को लेकर भी काफी अफवाह है। खासकर खबरें आ रही हैं कि शाहरुख संजय लीला भंसाली और सलमान खान के साथ अगली फिल्म कर रहे हैं।

आने वाली फिल्मों पर बात करते हुए शाहरुख ने कहा कि मैं अपनी फिल्म की बात तभी कर सकता हूं जब मैंने उस पर काम शुरु कर दिया हो, जब मैंने बनाना शुरु ही नहीं किया है जो उसके बारे में क्या बात कर सकता हूं। फिलहाल ज़ीरो के बाद मैंने 6 और फिल्मों की स्क्रिप्ट पढ़ी हैं, उनमें से कुछ काफी दिलचस्प भी है। लेकिन अभी कोई भी फिल्म फाइनल नहीं हुई है।

Shahrukh Khan

जीरो के रिलीज के बाद ही मैं कोई फिल्म फाइनल करूंगा.. जब शूटिंग डेट और कास्ट सब फाइनल हो जाएंगे फिर मैं उसके बारे में बात करूंगा। फिलहाल मैं जीरो के साथ ही रहना चाहता हूं। सारे जहां से अच्छा की स्क्रिप्ट मैंने पढ़ ली है, वह कर रहा हूं यह पक्की बात है लेकिन फिलहाल कोई डेट लॉक नहीं किया गया है। पूरे कास्ट के साथ उसकी घोषणा की जाएगी।

संजय लीला भंसाली के साथ फिल्म की बात करूं तो हम दोनों लगभग दो सालों से एक फिल्म पर बात कर रहे हैं। मैं उनके साथ फिर से जरूर काम करना चाहूंगा लेकिन अभी कुछ फाइनल नहीं है। अभी संजय भी फिल्म के लिए तैयार नहीं है, लिहाजा, हमें थोड़ा समय चाहिए।

इनके अलावा आनंद एल राय ने भी एक और आइडिया पर मुझसे बात की है। लेकिन फिलहाल पहले जीरो रिलीज हो जाए उसके बाद ही किसी और फिल्म पर बात बढ़ेगी।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X