"बॉलीवुड में 25 साल बिता दिए..लेकिन लगता है कल ही तो आया था"
शाहरुख खान इन दिनों महाभारत पढ़ रहे हैं और अबराम को महाभारत के बारे में बताते हैं।
शाहरुख खान को बॉलीवुड में आए 25 साल हो गए और वो पिछले 25 सालों से लगातार बॉलीवुड पर और लोगों के दिलों पर राज कर रहे हैं। शाहरुख खान कल ईद के मौके पर हमेशा की तरह अपने घर मन्नत पर पत्रकारों से मिले और फिल्मों से इतर भी कई बातें की।
एक ओर शाहरुख खान ने फोटोग्राफर्स से अनुरोध किया कि वो बच्चों की ज्यादा तस्वीरें ना लें वो डर जाते हैं। एक-दो लेकर छोड़ दें तो वहीं उन्होंने इसके अलावा भी कई दिलचस्प बातें की। वो अपने सेंस ऑफ ह्युमर और प्रजेंस ऑफ माइंड के लिए जाने जाते हैं।

शाहरुख खान ने बॉलीवुड में 25 साल पूरे होने पर भी कहा कि "मुझे विश्वास नहीं होता कि मुझे इंडस्ट्री में आए 25 साल बीत चुके हैं। ऐसा लगता है कि अभी कल ही तो मैं मुंबई आया था।"
शाहरुख खान ने ईद के मौके पर इसके अलावा भी कई और बातें की आप भी जानिए क्या क्या बोले शाहरुख खान।


Click it and Unblock the Notifications