''अक्षय कुमार, सलमान खान साथ फिल्म कर रहे हैं.. अच्छी बात है....''
शाहरूख खान ने कहा कि वे भी अक्षय कुमार के साथ फिल्म करना चाहते थे, लेकिन उनके पास कोई ऐसी कहानी नहीं थी।
जब शाहरूख खान से सलमान कान- करण जौहर की फिल्म पर सवाल किया गया, जिसमें हीरो अक्षय कुमार हैं.. तो शाहरूख खान ने खुशी जताई।
शाहरूख ने कहा, ऐसा होना चाहिए.. बल्कि यह कुछ साल पहले ही हो जाना चाहिए था। अच्छी बात है कि करण और सलमान अक्षय कुमार को लेकर फिल्म बना रहे हैं। मैं भी यह करना चाहता था लेकिन मुझे ऐसी कहानी नहीं मिल पाई। मुझे यकीन है कि अक्षय कभी ना नहीं करते।
''मेरी फिल्म बाहुबली 2 से भी बड़ी और बिग बजट होगी....''

मुझे लगता है बतौर प्रोड्यूसर हमें इस तरह के collaboration करने चाहिए। यहां सलमान और करण नहीं.. बल्कि धर्मा प्रोडक्शन और सलमान खान फिल्म्स साथ आए हैं। दोनों कंपनी अलग तरह की है, दोनों के अंदाज अलग हैं। दो कंपनी साथ आई है एक बड़े सितारे के साथ। हो सकता है अगली फिल्म धर्मा और रेड चीलिज की हो, या यशराज फिल्म्स।
बहरहाल, यहां तो शाहरूख ने कहा कि वे अक्षय कुमार के साथ फिल्म करना चाहते थे। लेकिन याद दिला दें.. इस साल 11 अगस्त को दोनों सितारों की फिल्में आपस में क्लैश होने वाली है।
खैर, यहां जानते हैं शाहरूख- अक्षय को क्यों नहीं करनी चाहिए फिल्म क्लैश-


Click it and Unblock the Notifications