Big News: भारतीय अमीरों में शुमार हुए बॉलीवुड के पहले एक्टर शाहरूख खान
शाहरूख खान के दिवानों के लिए खुश होने वाली खबर है क्योंकि उनके चहेते सितारे शाहरूख खान का नाम अब अमीर लोगों की लिस्ट में शामिल हो गया है। जी हां वेल्थ रिसर्च फर्म वैल्थ एक्स की माने तो किंग खान बॉलीवुड के पहले एक्टर हैं जिनका नाम इस लिस्ट में शामिल हुआ है। फर्म ने अभिनेता की कुल संपत्ति 3660 करोड़ रूपए आंकी है।
आपको बता दें कि फर्म की सूची में पहले नंबर पर 5,21,550 करोड़ की संपत्ति के साथ रिलायंस इंडस्ट्रीज के चेयरमैन मुकेश अंबानी हैं दूसरे नंबरपर स्टील किंग लक्ष्मी मित्तल है, जिनकी संपत्ति 1,04,920 करोड़ रूपए आंकी गई है।
वैसे इन दिनों शाहरूख खान अपनी होम प्रोडक्शन फिल्म "हैप्पी न्यू ईयर" में बिजी है। जिसमें उनके साथ दीपिका पादुकोण, अभिषेक बच्चन, सोनू सूद औऱ विवान है। फिल्म की निर्देशिका फराह खान है।
फिल्म दिवाली पर यानी कि 24 अक्टूबर को रिलीज होगी। फिल्म का पहला गाना इंडिया वाले हाल ही में रिलीज हुआ है और आते ही गाने ने धूम मचा दी है।
<center><iframe width="100%" height="360" src="//www.youtube.com/embed/oE3sAgltyMA?feature=player_embedded" frameborder="0" allowfullscreen></iframe></center>


Click it and Unblock the Notifications
