SRK LalBaghcha: दर दर गणपति के चरणों की धूल माथे लेकर घूम रहे हैं शाहरुख खान, अब पहुंचे लालबागचा

Shahrukh Khan Lal Baugcha Darshan: शाहरुख खान बप्पा के भक्त हैं लिहाजा इस बार उनके घर भी गणपति विराजे हैं लेकिन इस बीच शाहरुख लाल बाग के राजा के दरबार में दर्शन के लिए पहुंचे। इस दौरान उनके साथ बेटे अबराम खान भी नजर आए। कड़ी सिक्योरिटी के बीच शाहरुख खान ने दर्शन किए। उनके साथ उनकी मैनेजर पूजा डडलानी भी मौजूद रहीं जो हर समय अबराम को संभालते दिखीं।
एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है जिसमे शाहरुख खान टाइट सिक्योरिटी और सुरक्षा घेरे के बीच लाल बाग के राजा के दर्शनों को जाते नजर आ रहे हैं। दर्शकों के वक्त की भी कुछ तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल हो रही हैं। अपने करियर की दूसरी पारी का धमाकेदार आगाज करने वाले शाहरुख बप्पा का आभार जताने और आशीर्वाद लेने के लिए पहुंचे थे।
शाहरुख खान की जवान इसी महीने रिलीज हुई और इसने झंडे गाड़ दिए हैं। फिल्म 1000 करोड़ का आंकड़ा पार कर चुकी है और इससे पहले उनकी पठान का भी ऐसा ही प्रदर्शन देखने को मिला था। लेकिन जवान ने पिछले सारे रिकॉर्ड भी तोड़ दिए। महज 5 दिन में ही 500 करोड़ कमाकर सबसे तेज 500 करोड़ कमाने वाली फिल्म भी जवान बन गई है।
साल में दो धमाके शाहरुख खान कर चुके हैं। जनवरी में पठान के बाद सितंबर में जवान लेकर आए किंग खान ने एक बार फिर साबित कर दिया कि वो ही बॉक्स ऑफिस के असली बादशाह है लेकिन क्या उनकी इस साल की तीसरी फिल्म डंकी भी यही कमाल करने वाली है। ये फिल्म दिसंबर में रिलीज होगी जिसमे उनका किरदार इन दोनों ही फिल्मों से काफी अलग होने वाला है। पठान और जवान की तरह ये एक्शन थ्रिलर नहीं होगी बल्कि इसमें शाहरुख कॉमेडी का तड़का लगाते दिखाते।


Click it and Unblock the Notifications