OMG: दिलीप कुमार की बायोग्राफी लॉंच पर नहीं आए शाहरुख

शाहरुख खान ने यहां तक कि अपने ट्विटर अकाउंट के जरिये भी दिलीप कुमार की बायोग्राफी लॉंच को लेकर किसी तरह की खुशी या शुभकामनाएं नहीं भेजीं। इसके पीछे मुख्य वजह तो ये थी कि शाहरुख खान अपनी फिल्म हैप्पी न्यू ईयर को जल्द से जल्द खत्म करने में लगे हुए हैं। उनके पास बिल्कुल भी वक्त नहीं है लेकिन दिलीप कुमार जो कि उनके जीवन में इतना मायने रखते हैं तो उनकी बायोग्राफी लॉंच पर आने के लिए तो शाहरुख को थोड़ी कोशिश करनी ही चाहिए थी। या कम से कम इस बड़े अवसर पर दिलीप कुमार को बधाई तो भेजनी ही थी।
ज्ञात हो कि पिछले साल ही फिल्मफेयर के कवर पेज पर शाहरुख खान, दिलीप कुमार और अमिताभ बच्चन की तस्वीर पब्लिश हुई थी। इस कवर पेज के लॉंच पर दिलीप कुमार व अमिताभ बच्चन शामिल नहीं हुए लेकिन अकेले शाहरुख खान ने इस ईवेंट को संभाला और सारा फोकस शाहरुख पर ही रहा। इस ईवेंट के दौरान शाहरुख खान ने कहा कि दिलीप कुमार और अमिताभ के साथ जब उन्हें शूट करने का मौका मिला तो वो बेहद ही खुश और हैरान थे। उन्हें यकीन ही नहीं हो रहा था। दिलीप कुमार के बारे में बात करते हुए शाहरुख ने कहा था कि दिलीप साहब के घर पर ये शूट हुआ और उनके सामने शाहरुख बहुत ही नर्वस महसूस कर रहे थे।
शाहरुख ने कहा कि दिलीप साहब के कंधे पर जब हाथ रखकर खड़ा होना था तो उनके हाथ ही कांपने लगे। शाहरुख के इस ईवेंट पर ना आने के पीछे कुछ लोगों का कहना है कि वो इसलिए नहीं आए क्योंकि ईवेंट में आमिर खान व अमिताभ बच्चन आ रहे थे और इन दोनों के होते हुए शाहरुख को मिलने वाला अटेंशन थोड़ा कम हो जाता। अब असली वजह क्या है ये तो खुद शाहरुख ही जानते हैं। वक्त आने पर ये भी सामने आ ही जाएगा।


Click it and Unblock the Notifications