रा.वन की बर्थडे पार्टी में नहीं जाएंगे जी.वन!

ज्ञात हो कि शाहरुख और अर्जुन रामपाल के बीच ये दूरियां आईं प्रियंका चोपड़ा की वजह से। बताया गया कि शाहरुख को प्रियंका से दूर रहने की सलाह देने के कारण अर्जुन शाहरुख की नज़रों में काफी बुरे बन गये। ये सब हुआ डॉन 2 की शूटिंग के दौरान जब शाहरुख और प्रियंका चोपड़ा की नजदीकी को देख शाहरुख की पत्नी गौरी जो की अर्जुन की पत्नी मेहर जेसिका की बहुत अच्छी दोस्त हैं ने मेहर से ये बात कही। और मेहर ने अपने पति अर्जुन से कहा कि वो शाहरुख को समझाएं। अर्जुन द्वारा शाहरुख से ये बात कहने पर शाहरुख अर्जुन से काफी नाराज हो गये और उसके बाद से ही दोनों एक्टर एक दूसरे से दूर दूर रहने लगे।
रा.वन में अर्जुन रामपाल ने विलेन का किरदार निभाया था लेकिन इसके बावजूद शाहरुख और उनके बीच की दूरियां कम नहीं हुईं और इसका जीता जागता उदाहरण है कि शाहरुख को अर्जुन की गेस्ट लिस्ट मे जगह तक नहीं मिली। शाहरुख ये जताने की कोशिश कर रहे हैं कि वो बहुत व्यस्त हैं और इसीलिए वो अर्जुन की इस पार्टी का हिस्सा नहीं बन सकते लेकिन सच तो सबको पता ही है। दूसरी तरफ अर्जुन रामपाल ने भी इस बात पर किसी तरह का कोई कमेंट करने से पूरी तरह से मना कर दिया है। शाहरुख के अलावा ऐश्वर्या राय बच्चन और अभिषेक बच्चन भी इस पार्टी में शामिल नहीं हो रहे हैं। लेकिन रितिक रौशन और सुजैन इस पार्टी में शामिल होने को तैयार हैं।


Click it and Unblock the Notifications











