'शाहरुख को नहीं मिल रहीं धमकियां, सारी बातें कोरी अफवाह'

पहले मीडिया में खबर आयी थी कि करीम मोरानी के बाद अभिनेता शाहरूख खान को गैंगस्टर रवि पूजारा की ओर से धमकी दी जा रही है इसलिए शाहरूख खान को मुंबई पुलिस की ओर से अतिरिक्त सुरक्षा दी जा रही है। लेकिन शाहरूख खान के एक करीबी का कहना है कि ऐसा कुछ नहीं हुआ है। शाहरूख खान को कोई धमकी नहीं मिली है, यह सब महज एक अफवाह है।

Shahrukh Khan not getting threats said source

शाहरुख से जुड़े एक करीबी सूत्र ने इस खबर का यह कहते हुए खंडन किया कि 'यह झूठ है।' "शाहरुख को ऐसा कोई फोन नहीं आया है। हम हैरान हैं कि ऐसी अफवाहें क्यों उड़ाई जा रही हैं।"

'शाहरुख को नहीं मिल रहीं धमकियां, सारी बातें कोरी अफवाह'

जबकि मीडिया रिपोर्टों में कहा गया है कि सोमवार अपराह्न् गैंगस्टर रवि पुजारा द्वारा शाहरुख से संपर्क करने की कोशिश किए जाने के बाद मुंबई पुलिस ने शाहरुख और उनके बंगले मन्नत की सुरक्षा बढ़ा दी है।

कहा गया है कि शाहरुख के बंगले मन्नत के पास रहने वाले 'मोरानी बंधु' के करीम मोरानी के आवास पर कई राउंड गोलियां चलने की वजह से शाहरुख के आसपास सुरक्षा बढ़ाई गई है।

बीते सोमवार को फिल्म निर्माता करीम मोरानी के घर के बाहर हुई फायरिंग की घटना के बाद पुलिस ने अभिनेता शाहरूख खान की सुरक्षा बढ़ायी है। पुलिस और मोरानी को शक है कि फायरिंग की घटना के पीछे गैंगस्टर रवि पूजारा का ही हाथ है और चूंकि शाहरूख खान मोरानी के मित्र हैं इसलिए शाहरूख की सुरक्षा बढ़ी है।

More from Filmibeat

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X