शाहरुख के बिना रोहित शेट्टी बनाएँगे चलती का नाम गाड़ी!
पिछले कुछ महीनों से ये खबर आर ही है कि शाहरुख खान रोहित शेट्टी द्वारा बनाई जा रही चलती का नाम गाड़ी के रीमेक में मुख्य भूमिका निभाने वाले थे। फिल्म में अर्जुन कपूर शाहरुख खान के छोटे भाई के किरदरा में कास्ट किये गये थे। लेकिन शाहरुख खान के करीबी सूत्रों के इस खबर को गलत बताते हुए कहा कि वो चलती का नाम गाड़ी के रीमेक में अभिनय नहीं कर रहे हैं।
खबर के अनुसार रोहित शेट्टी 1958 में रिलीज हुई फिल्म चलती का नाम गाड़ी का रीमेक बना रहे हैं। और उन्होंने शाहरुख खान को अशोक कुमार के किरदार व अर्जुन कपूर को किशोर कुमार के किरदार के लिए चुना था। लेकिन शाहरुख खान के करीबी सूत्रों द्वारा पता चला कि शाहरुख इस समय सिर्फ दो फिल्मों की शूटिंग में व्यस्त है जिनमें फैन व रईस शामिल है। इसके अलावा वो रोहित शेट्टी की भी एक फिल्म का हिस्सा हैं जिसका टाइटल अभी तक तय नहीं हुआ है।
शाहरुख इस वक्त बेहद व्यस्त हैं और फिल्हाल उनके पास वक्त नहीं है कि वो किसी और प्रोजक्ट को साइन करें। शाहरुख खान फिल्हाल फैन की शूटिंग के लिए दिन रात मेहनत कर रहे हैं इस फिल्म में वो डबल किरदार निभा रहे हैं।


Click it and Unblock the Notifications
