शाहरूख की ट्विटर को हाय नही बॉय कहा
किंग खान के चाहने वालों के लिए बुरी खबर है कि उनके चहेते शाहरूख खान की ट्विटर पर वापसी नहीं हुई है। हाल ही में किंग खान के अकाउंट से जो ट्विट लोगों के सामने आया है, वह एक टेक्निकल फ्लॉट थी, यह कहना है शाहरूख के मित्र मुस्ताक शेख का। जिन्होंने ट्विट के जरिये शाहरूख के ट्विटर की मौजूदा स्थिति से लोगों को अवगत कराया।
मालूम हो पिछले दिनों अपने अपने नाम पर बवाल मचने के बाद शाहरूख खान ने कहा था कि अब कोई ट्विट नहीं करेंगे और ना ही अब कभी भी वह ट्विटर पर सक्रिय होंगे।
लेकिन हाल ही में उनके अकाउंट में मीका सिंह की टिप्पणी देखकर लोगों को लगा कि शाहरूख का गुस्सा शांत हो गया है इसलिए वो ट्विटर पर वापस आ गये हैं लेकिन उनको दोस्त ने सारी खुशफहमी पर पानी डाल दिया।
मालूम हो कि शाहरूख खान ट्विटर की चर्चित हस्तियों में से एक हैं। सलमान खान, अमिताभ बच्चन के बाद शाहरूख के ही फैंस फालोअर्स ट्विटर पर सबसे ज्यादा हैं लेकिन पिछले कुछ दिनों से बवालों में लिप्त पाये जाने के कारण किंग खान ने ट्विटर को बॉय-बॉय ही कर डाला है। देखते हैं उनका गुस्सा कब शांत होता है?


Click it and Unblock the Notifications
