प्रियंका की वजह से अलग हुए शाहरुख-अर्जुन
शाहरुख खान और अर्जुन रामपाल की दोस्ती बहुत पुरानी है। दोनों के साथ-साथ इनकी पत्नियों यानी गौरी खान और मेहर जेसिया के बीच भी काफी अच्छी दोस्ती है। मेहर और गौरी तो आज भी एक दूसरे की कुछ ज्यादा ही खास दोस्त हैं लेकिन अब शाहरुख और अर्जुन एक दूसरे के दोस्त नहीं रह गये हैं। इन दोनों की दोस्ती में दरार लाने की सबसे बड़ी वजह हैं बॉलीवुड की जंगली बिल्ली यानी प्रिंयका चोपड़ा।
शाहरुख खान और प्रियंका चोपड़ा की गहरी दोस्ती के बारे में तो आप सभी जानते ही हैं और इनकी दोस्ती को लेकर गौरी खान की जलन के बारे में भी आप वाकिफ होंगे। फिल्म डॉन 2 की शूटिंग के दौरान जब शाहरुख और प्रियंका एक दूसरे के काफी करीब आने लगे तो उनकी इस करीबी को देख गौरी खान बहुत परेशान हो गयीं और अपनी परेशानी को उन्होंने अपनी दोस्त मेहर से बांठा। मेहर ने एक सच्चे दोस्त की तरह अपनी दोस्त की मदद करने की सोची और अपने पति अर्जुन से कहा कि वो शाहरुख खान को समझाएं।

अर्जुन ने शाहरुख के दोस्त होने के नाते उन्हें समझाने की कोशिश की और कहा कि गौरी को पसंद नहीं तो प्रियंका से वो थोड़ा दूर रहें। लेकिन किंग खान को अर्जुन की इस बात पर गुस्सा आ गया। और उन्होंने बेवजह ही अर्जुन से दूरियां बना लीं। उसके बाद रा.वन फिल्म में एक बार फिर से दोनों एक्टर एक साथ नज़र आए। लेकिन इसके बावजूद दोनों के बीच की गलतफहमियां खत्म नहीं हुईं। हाल ही में अर्जुन रामपाल के जन्मदिन पार्टी की गेस्ट लिस्ट में शाहरुख का नाम तक नहीं दिखा जबकि गौरी खान इस पार्टी की सबसे मुख्य गेस्ट के तौर पर तैयारियों में जुटी हैं। अब प्रियंका ने तो इस दोस्ती में आग लगाकर किनारा कर लिया लेकिन इस आग में झुलस गयी शाहरुख और अर्जुन की दोस्ती।


Click it and Unblock the Notifications