शाहरुख खान की वजह से मॉल को नुकसान ना पहुंचे इसलिए अंदर नहीं जाने दिया!
शाहरुख खान एक तरफ तो अपनी फिल्म चेन्नई एक्सप्रेस के प्रमोशन के चलते हर संभव प्रयास कर रहे हैं और हर एक मॉल में जाकर अपने फैन्स से मिल रहे हैं। लेकिन सुरक्षा के चलते शाहरुख खान को हाल ही में मुंबई के फीनिक्स मॉल में जाने से रोक दिया गया। लोवर परेल में स्थित इस मॉल में पिछले साल एक था टाइगर की रिलीज के बाद सलमान खान आए थे और उसके चलते मॉल में बहुत तोड़ फोड़ हुई थी। सलमान खान के फैन्स ने तो पूरा मॉल सिर पर उठा लिया था। हर तरफ लोगों का हुजूम उमड़ पड़ा और सलमान खान की सुरक्षा को लेकर भी की सारे पुलिस की भीड़ बुलानी पड़ी। लेकिन इतने इंतजाम के बावजूद मॉल को भारी नुकसान पहुंचा था।
इस मुश्किल को झेलने के बाद मॉल के प्रशासन ने फैसला कर लिया कि वो किसी भी बड़ी रिलीज के बाद स्टार्स को मॉल में आने की परमिशन नहीं देंगे। इसी वजह से कल यानी 15 अगस्त के दिन जब शाहरुख खान अपनी फिल्म के प्रमोशन के चलते लोवर परेल के फीनिक्स मॉल में जाने की बात करने लगे तो उन्हें मॉल के प्रशासन ने मना कर दिया। क्योंकि उन्हें पता था कि इस दिन पब्लिस हॉलीडे के चलते लाखों लोग मॉल में आएंगे और ऐसे में अगर शाहरुख खान मॉल आ गये तो लोगों को संभालना मुश्किल हो जाएगा और फिर से वो मॉल को किसी तरह का नुकसान नहीं कराना चाहते थे।
आखिरकार शाहरुख खान ने लोवर परेल में जाकर अपनी फिल्म चेन्नई एक्सप्रेस का प्रमोश का प्रचार करने का फैसला रद्द कर दिया और मराठा मंदिर सिनेमाहॉल जाकर लोगों के साथ अपनी फिल्म से जुड़ी कई सारी बातें शेयर कीं। इसके साथ ही शाहरुख खान ने चेन्नई एक्सप्रेस के गाने लुंगी डांस पर डांस भी किया और लोगों को एंटरटेन किया। शाहरुख खान की फिल्म चेन्नई एक्सप्रेस दो हफ्तों के बाद भी लगातार अच्छी कमाइ किये जा रही है। और उम्मीद है कि आने वाले कुछ दिनों में भी फिल्म अच्छी कमाई करेगी।


Click it and Unblock the Notifications
