हैप्पी न्यू ईयर की सफलता को सूंघ नहीं पा रहे शाहरुख खान
सफलता का स्वाद चखने के बारे में तो सुना था लेकिन सफलता की खुशबू सूंघने की बात पहली बार सुनी जब बॉलीवुड के किंग खान शाहरुख ने हाल ही में ट्वीट किया कि अपनी हाल की रिलीज फिल्म हैप्पी न्यू ईयर की अभूतपूर्व सफलता को वो देख तो पा रहे हैं महसूस कर पा रहे हैं लेकिन उसे सूंघ नहीं पा रहे क्योंकि सर्दी जुकाम के चलते उनकी नाक बंद है।
शाहरुख खान के फैंस ये सुनकर थोड़ा सा चिंतित जरुर हुए होंगे लेकिन उन्हें बता दें कि कोई गंभीर बात नहीं है बादशाह शाहरुख खान को सिर्फ थोड़ा बुखार व जुकाम हुआ है जो कि जल्द ही ठीक हो जाएगा। लेकिन हां ये चिंता की जरुर बात है कि शाहरुख अपनी ही फिल्म जिसके लिए वो इतने समय से इतनी मेहनत कर रहे थे..जिसके प्रमोशन के लिए उन्होंने दिन रात एक कर दिये उसी की सफलता को वो सूंघ नहीं पा रहे।
हैप्पी न्यू ईयर फिल्म ने एक बार से शाहरुख खान को बॉक्स ऑफिस के टॉप पर पहुंचा दिया है। वो एक बार फिर से बॉलीवुड के किंग खान बन गये हैं। हालांकि उनकी फिल्म को मिले जुले रिव्यूज मिले हैं। कुछ लोगों को फिल्म काफी पसंद आई तो कुछ को फिल्म के कुछ दृष्य ही पसंद आए। लेकिन इतना जरुर है कि शाहरुख खान जिन दिलों के चहेते हैं उन दिलों को हैप्पी न्यू ईयर काफी भा ही है।


Click it and Unblock the Notifications












