शेविंग क्रीम विज्ञापन मामले में शाहरुख की सफाई..जानिए असल सच्चाई
पिछले कुछ दिनों से ऐसी खबरें आ रही थी कि भोपाल कोर्ट ने शाहरुख खान के खिलाफ नोटिस जारी किया है। मामला एक शेविंग एड को लेकर है। राजकुमार पांडे नाम के एक शख्स ने याचिका दायर की थी कि शाहरुख खान जिस क्रीम का विज्ञापन करते हैं उसे लगाने से चेहरे पर छाले पड़ गए और वो लोगों को गुमराह कर रहे हैं।
[#FirstReview: जब हैरी मेट सेजल....शाहरूख खान देंगे साल की पहली ब्लॉकबस्टर...A1 ]
अब शाहरुख खान के प्रवक्ता ने इस मामले में ऑफिशियल बयान जारी किया है और कहा है कि "सबसे पहले हम ये साफ करना चाहेंगे कि शाहरुख खान अब इस ब्रैंड का विज्ञापन नहीं करते हैं और कॉन्ट्रैक्ट अप्रैल 2016 में ही खत्म चुका है और दूसरी बात ये कि हमें अभी किसी तरह का लीगल नोटिस नहीं मिला है।"

शाहरुख खान के प्रवक्ता द्वारा पूरा मामला साफ कर देने के बात इतना तो पक्का है शाहरुख खान किसी तरह की कानूनी पचड़े में नहीं फंसे हैं और जो भी खबरें आ रही थीं वो गलत थीं। फिलहाल शाहरुख खान अपनी आने वाली फिल्म जब हैरी मेट सेजल के प्रमोशन में जोरशोर से लगे हुए हैं।
शाहरुख खान और अनुष्का शर्मा की फिल्म जब हैरी मेट सेजल 4 अगस्त को सिनेमाघरों में रिलीज हो रही है। फिल्म में शाहरुख खान लंबे समय किसी रोमांटिक किरदार में नजर आएंगे।


Click it and Unblock the Notifications