शाहरुख खान का 2019 धमाका भी फाइनल- जबरदस्त बॉयोपिक की तैयारी शुरु!
आनंद एल राय की फिल्म ज़ीरो के बाद शाहरुख खान फिल्म सैल्यूट में नजर आने वाले हैं, जो कि भारत के पहले अंतरिक्षयात्री राकेश शर्मा की बॉयोपिक फिल्म है। फिल्म का निर्देशन महेश मठाई कर रहे हैं। जबकि प्रोडक्शन का जिम्मा शाहरुख खान, रॉनी स्क्रूवाला और सिद्धार्थ रॉय कपूर ने संभाला है। ताजा रिपोर्ट्स की मानें तो फिल्म अक्टूबर 2018 में फ्लोर पर जाने वाली है।
सनी देओल से नहीं भिड़ेंगे अजय देवगन- आगे बढ़ा ली रिलीज डेट
फिल्म की शूटिंग ज्यादातर ओवरसीज में ही की जाएगी। 2019 मध्य तक शूटिंग खत्म होगी.. जबकि साल के अंत तक फिल्म रिलीज हो सकती है। फिलहाल 2019 के लिए शाहरुख ने एक भी फिल्म लॉक नहीं की है।

सैल्यूट में फिलहाल शाहरुख खान के अलावा कोई और कास्ट फाइनल नहीं है। जिस पर काम किया जा रहा है। सैल्यूट की शूटिंग लगातार तीन महीनों तक चलेगी। इस बीच शाहरुख ज़ीरो का प्रमोशन भी करेंगे। कोई शक नहीं कि शाहरुख की इस बॉयोपिक के लिए फैंस काफी उत्साहित हैं।


Click it and Unblock the Notifications