न्यूयॉर्क के एयरपोर्ट पर शाहरूख को मिली 'खान' होने की सजा!

येल यूनिवर्सिटी में छात्रों को संबोधित करने से पहले तीन घंटे तक न्यूयॉर्क में बेवजह रोके जाने पर किंग खान ने कहा 'जैसा की हमेशा होता है' मैं एयरपोर्ट पर 'हिरासत' में हूं। '
शाहरुख खान के साथ नीता अंबानी अपने प्राइवेट प्लेन से न्यूयॉर्क के वाइट प्लेन एयरपोर्ट पर पहुंचीं। अंबानी की बेटी येल यूनिवर्सिटी में ही अपनी पढ़ाई कर रही हैं। सूत्रों की माने तो बाकी सभी यात्रियों को इमिग्रेशन डिपार्टमेंट ने तुरंत बाहर जाने की मंजूरी दे दी, लेकिन शाहरुख खान को अधिकारियों ने रोक लिया।
बाद में उन्हें भी बाहर जाने की अनुमति प्रदान कर दी गई। इस घटना से खान काफी परेशान भी दिखे। येल यूनिवर्सिटी के अधिकारियों को जब इस घटना का पता चला तो, उन्होंने वॉशिंगटन में गृह सुरक्षा मंत्रालय, इमिग्रेशन और कस्टम विभाग के अधिकारियों से संपर्क किया।
यह ऐसा पहला मौका नहीं है जब बादशाह खान को इस वजह से परेशान होना पड़ा है। 2009 में भी शाहरुख खान को न्यूयॉर्क एयरपोर्ट पर 2 घंटे तक रोक लिया गया था और काफी पूछताछ के बाद ही उन्हें छोड़ा गया था।


Click it and Unblock the Notifications











