शाहरूख की नई तस्वीरें....मिलिए रईस के ILLEGAL मियांभाई से!
[बॉलीवुड समाचार] शाहरूख खान के रईस सेट से नई तस्वीरें लीक हो चुकी हैं और वाकई मियां भाई इसमें काफी ज़्यादा इल्लीगल कामों में व्यस्त दिख रहे हैं। शायद इसीलिए रईस के पोस्टर में लिखा होता है - मियांभाई की डेयरिंग क्योंकि इन तस्वीरों में शाहरूख शायद शराब की तस्करी करने जा रहे हैं।
शाहरूख खान दिलवाले का काम खत्म होते ही अब रईस में जुट गए हैं। फिल्म ईद पर सलमान खान की सुलतान के साथ रिलीज़ होने के लिए तैयार है। हालांकि शाहरूख खान के अपने कुछ और ही प्लान हैं।
[CONFIRM: रईस या सुलतान....एक ही देखेगी ईद का चांद!]
इस तस्वीर में शाहरूख खान फिल्म के अपने किरदार में डूबे नज़र आ रहे हैं। रईस में शाहरूख खान एक शराब माफिया की भूमिका में नज़र आ रहे हैं। फिल्म के सेट बिल्कुल गुजरात को ध्यान में रखकर बनाए गए हैं।
[[मैं और सलमान सबसे LUCKY हीरो]]
हाल ही में शाहरूख ने अपनी और काजोल की एक बेहद खूबसूरत तस्वीर पोस्ट की। शाहरूख काजोल की केमिस्ट्री को देखते हुए माहिरा ने लिखा - उफ्फ्फ...आप दोनों का जवाब नहीं। इस पर शाहरूख ने जवाब दिया - उफ्फ...तुम्हारा पोस्ट देखा। घबराओ नहीं हम रईस में एक साथ शानदार लगेंगे।
वैसे जानिए रईस में क्या है इतना खास -


Click it and Unblock the Notifications


