'चक दे इंडिया' के कबीर खान बनेंगे मेजर ध्यानचंद
शाहरुख इससे पहले भी फिल्म चक दे इंडिया में एक हांकी कोच कबीर खान का किरदार निभा चुके है जो अपने अथक प्रयासों से मुश्किल में फंसी भारतीय हांकी टीम को विश्व विजेता बनाता है।
गौरतलब है की पान सिंह तोमर और भाग मिल्खा भाग सरीखी फिल्मों की सफलता के ये साबित हो गया है कि ये कम बजट फिल्में जहां जनता को भरपूर मनोरजन देती है वहीं इनके बनाने वाले भी चांदी काटते है कारण है इन फिल्मों का जो विषय लिया जा रहा है वा है खेल और खिलाड़ी ये वो लोग रहे है जो अपने जमाने के बेहतरीन खिलाड़ी रहे हैं।
ये और इनका खेल कहीं खो गया था, जिनको आज के र्निमाता र्निदेश्क आम जनता के बीच लेकर आ रहे है ऐसी फिल्मों के हिट होने की दूसरी सबसे बड़ी वजह है। इनका स्टारकास्ट खैर जो भी हो खबर ये भी है कि इसी तरह के कई अन्य प्रोजेक्ट जल्द ही बाजार में और भी आने वाले हैं।
वहीं शाहरुख से नज़दीकि रखने वाले सूत्र ने जानकारी देते हुए बताया की शाहरुख को ऐसी फिल्मों कि जरूरत भी थी कारण है उनका डॉन 2 और रॉ-वन में किया गया अभिनय लोगों ने सिरे से नकार दिया था।
जिस्से उनकी छवी पर खासा असर हुआ था साथ ही इस वर्ष के शुरूआत में कई विवादों से भी इनका गहरा संबंध रहा जिससे शाहरुख की लोकप्रियता का ग्राफ दिनों दिन घटता गया और अब ऐसे रोल ही उनकी डूबती हुई नैया को पार लगा सकते है। फिल्म जगत में ये चर्चा भी जोरों पर है कि शाहरुख खान अब बॉलीवुड में अपने खराब संबंधों को सुधार कर उन्हें मधुर बनते नजर आ रहे हैं।


Click it and Unblock the Notifications












