किंग खान शाहरुख ने भी किये हैं कई 'समझौते'

हर इंसान की जिंदगी समझौतों से भरी होती है। रिश्तों से लेकर अपनी इच्छाओं और अपने सपनों तक में इंसान को समझौते करने पड़ते हैं। लेकिन सिर्फ आम इंसान को ही समझौतों से भरी जिंदगी नहीं जीनी पड़ती बल्कि बड़े और सफल इंसानो को भी कई बार बहुत सारे समझौते करने पड़ते हैं। बॉलीवुड के किंग खान कहे जाने वाले शाहरुख खान ने भी अपनी जिंदगी में कई समझौत किये हैं और इस बात को उन्होंने स्वीकार भी किया है।

आज ही शाहरुख ने ट्विटर पर ट्वीट किया है "मतभेद कभी कभी दो लोगों को पास ले आते हैं और कभी कभी उन्हें अलग कर देते हैं। लेकिन दोनों ही सिचुएशन में आपको समझौता करना होगा। तो खुश रहकर समझौतों को अपनाइये।" शाहरुख खान ने बड़े ही खूबसूरत अंदाज में रिश्तों और उन्हें निभाने के तरीकों को समझा दिया लेकिन साथ ही उन्होंने घुमा फिराकर ये भी बयां कर दिया कि उन्होंने खुद भी अपनी जिंदगी में कई समझौते किये हैं।

शाहरुख की जिंदगी के बारे में तो हर कोई जानता है और हर किसी को उनकी जिंदगी की मुश्किलों के बारे में भी पता है लेकिन उन्होंने किंग खान की कुर्सी् तक आने में कितनी तकलीफों और समझौतों भरी जिंदगी जी है ये वो खुद ही जानते हैं कोई और नहीं। देखा जाए तो इस वक्त शाहरुख के पास हर वो चीज है जो किसी भी इंसान की जिंदगी को खूबसूरत बना सकती है जैसे उनका बचपन का प्यार गौरी खान, उनकी बेटी सुहाना, बॉलीवुड के किंग खान की उपाधी, करोड़ों फैन्स, और बेइंतहां कामयाबी लेकिन इसके बावजूद शाहरुख आज भी अपनी मिट्टी और अपने अब तक के मुश्किल भरे सफर को याद करते हैं।

More from Filmibeat

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X