माई नेम इज खान से इंप्रेस यूरोप के मशहूर लेखक, शाहरुख खान को दी बधाई
शाहरुख खान की माई नेम इज खान को 6 साल लग गये यूरोप में रिलीज होने में। वहां के मशहूर लेखक पॉल कोइलो ने शाहरुख खान और करन जोहर को फिल्म के लिए ढेर सारी बधाई दी और साथ ही कहा कि इस साल माई नेम इज खान बेस्ट फिल्म थी जो उन्होने देखी।

पॉल ने ट्वीट किया माई नेम इज खान (2009) बेस्ट फिल्म है जो मैंने इस साल देखी है। आगे पॉल ने लिखा- करन जौहर और शाहरुख खान बधाई हो। माइ नेम इज खान के लिए। उम्मीद करता हूं कि आपकी और फिल्मे में हम यूरोप में देख सकें। पूरे 6 साल लग गये माई नेम इज खान देखने में।
वहीं करन जौहर ने पॉल को धन्यवाद देते हुए लिखा ये बहुत गर्व की बात है सर, बहुत बहुत शुक्रिया।
शाहरुख खान ने भी ट्वीट किया अपना पता दे दीजिये सर हम अपनी हर इंडियन फिल्म आपके पते पर भिजवा दिया करेंगे जैसे ही वो रिलीज होंगी। जब भी आप कुछ लिखते हैं हम उसके पब्लिश होते ही उसे पढ़ते हैं। धन्यवाद।


Click it and Unblock the Notifications















