शाहरुख खान के 200 करोड़ के घर के बाहर बनाई गई लाखों की नेम प्लेट, देखकर चौंक जायेंगे !
शाहरुख खान की आगामी फिल्म पठान है। जिसके लिए शाहरुख काफी समय से शूटिंग में बिजी हैं। इन सबके बीच शाहरुख खान अपने घर मन्नत में एक बड़ा बदलाव किया है। शाहरुख खान के घर के बाहर का नजारा लाखों में गिना जा रहा है। शाहरुख ने अपने घर के नाम की प्लेट को बदल दिया है। शाहरुख का घर मुंबई के बांद्रा में मौजूद है।
Recommended Video

जहां पर अब शाहरुख ने अपने घर का नाम मन्नत बड़े शब्दों में लिखा दिया है। शाहरुख खान के घर के बाहर लगी हुई ब्लैक एंड गोल्डन मन्नत नाम की प्लेट को हटा दिया गया है। उसकी जगह अब नई नेम प्लेट लगाई गई है। इसकी कीमत लाखों में बताई जा रही है। बताया जा रहा है कि गौरी खान की निगरानी में इस नेम प्लेट को पूरी तरह से डिजाइन किया गया है। मीडिया रिपोर्ट अनुसार इस नेम प्लेट की कीमत 25 लाख के करीब की बताई जा रही है।

नेम प्लेट की कीमत लाखों में
ऐसे में यह खबर चर्चा का विषय बन गई है कि नेम प्लेट की कीमत लाखों में है। आपको बता दें कि शाहरुख खान के समुद्र किनारे वाले इस खूबसूरत घर की कीमत 200 करोड़ से अधिक है। बताया जाता है कि शाहरुख खान के इस आलीशान घर को सजाने और डिजाइन करने का काम भी गौरी खान ने खुद किया है।

साल 2001 में ये जगह खरीदी।
घर के भीतर शाहरुख खान और गौरी खान का किंग साइज से भी बड़ा बेडरूम है।आपको बता दें कि यस बॅास फिल्म यानी कि साल 1997 में शाहरुख ने मन्नत को खरीदने का फैसला लिया था। उस समय इसका नाम विला विएना हुआ करता था।साल 2001 में उन्होंने ये जगह खरीदी।

2005 में इसका नाम मन्नत रखा
साल 2005 में इसका नाम मन्नत रखा। तब इसकी कीमत इतनी अधिक नहीं थी। लेकिन आज इस पूरे घर की कीमत 200 करोड़ से अधिक की बताई जाती है।शाहरुख खान के घर के अंदरऑफिस भी है। जहां से शाहरुख अपना काम भी करते हैं। इसके साथ घर के अंदर बड़ी सी लाइब्रेरी, जिम, स्विमिंग पूर और मिनी थिएटर और एक साथ कई गाड़ियों के लिए पार्किंग भी है।


Click it and Unblock the Notifications