शाहरुख खान पर सलमान की फिल्मों का वार
शाहरुख खान की फिल्म चेन्नई एक्सप्रेस को लेकर एक के बाद मीडिया शाहरुख को घेरे हुए है। यूं लग रहा है कि सलमान खान को लेकर सवाल शाहरुख खान का पीछा छोड़ने वाले नहीं हैं। पहले तो इफ्तार पार्टी में शाहरुख खान और सलमान खान के गले लगने की बात को लेकर मीडिया ने शाहरुख को पकड़ लिया और हर एक इवेंट में उनसे यही एक सवाल पूछा और अब एक बार फिर से सलमान खान की फिल्मों से शाहरुख की फिल्म की तुलना करते हुए मीडिया ने नये सवाल को लेकर शाहरुख को घेरने की सोची है।
कल यानी 7 अगस्त को शाहरुख खान का चेन्नई एक्सप्रेस को लेकर एक प्रमोशनल इवेंट था और उस इवेंट के दौरान जब मीडिया के साथ इंटरेक्शन की बारी आई तो टीवी 9 की रिपोर्टर ने शाहरुख खान से पूछा कि सलमान खान की फिल्में जब भी ईद पर रिलीज हुई हैं तो हिट हुई हैं। क्या आपकी फिल्म चेन्नई एक्सप्रेस इस रिकॉर्ड को तोड़ेगी। इसपर शाहरुख खान पहले तो थोड़ा सा झिझके और आखिरकार उन्होंने इस सवाल का जवाब भी अपने ही अंदाज में दिया।
शाहरुख खान ने कहा कि मैं तो वही घिसा पिटा जवाब दूंगा कि जिसकी भी फिल्म आए वो हिट हो। और क्या कहूं मैं इससे ज्यादा। और शाहरुख ने क्या क्या कहा ये जानने के लिए पढ़िये स्लाइड।


Click it and Unblock the Notifications