TRAILER: शाहरूख खान की 'फैन'.. सबकी सोच से कुछ अलग.. धमाकेदार!
[बॉलीवुड न्यूज] शाहरूख खान की फिल्म 'फैन' का ट्रेलर रिलीज हो चुका है। और हमें यह कहने में कोई गुरेज नहीं कि यह ट्रेलर कुछ ऐसा लेकर आया है, जो किसी ने सोचा भी नहीं होगा। मनीष शर्मा के निर्देशन में बनी इस फिल्म में सुपरस्टार भी शाहरूख हैं और फैन भी शाहरूख।
फिल्म के पहले दो टीजर और गानों से जहां फिल्म काफी हैप्पी गो लकी लग रही थी। वहीं, ट्रेलर ने सबको हिला कर रख दिया है। इतना इंटेंस शाहरूख काफी सालों के बाद हमने देखा है। फैन का ट्रेलर आपको उस कदर उलझा देगा.. कि फिल्म रिलीज तक इंतजार करना मुश्किल हो जाएगा।
''शाहरूख खान के साथ रोमांस करना किसी सपने से कम नहीं....''
फैन 15 अप्रैल को रिलीज होने वाली है। फिल्म में कोई गाने नहीं हैं। वहीं, फिल्म का प्रमोशनल सांग पहले ही सुपरहिट हो चुका है। यहां देखें फैन का ट्रेलर-


Click it and Unblock the Notifications


