शाहरुख सिर्फ किंग ऑफ रोमांस नहीं किंग ऑफ बाप भी!
बॉलीवुड के जाने माने एक्टर और किंग ऑफ रोमांस कहे जाने वाले शाहरुख खान ने आज एक और जंग जीत ली है। उन्होंने अमिताभ बच्चन को पीछे छोड़कर दुनिया के सबसे अच्छे पिता का नॉमिनेशन जीत लिया है। अमिताभ बच्चन जिनका उनकी बेटी श्वेता के साथ बाप-बेटी का रिश्ता सबसे ज्यादा फेमस है इस रेस में पीछे रह गये। अमिताभ-शाहरुख के साथ ही सचिन तेंदुलकर भी इस रेस मे तीसेर नंबर पर रहे। अमिताभ बच्चन और शाहरुख खान जो कि अपने फैन्स के दिलों में भी राज करते हैं दुनिया के सबसे पॉपुलर पिता की लिस्ट में भी राज कर रहे हैं।
यूं तो बॉलीवुड में कई सारे बाप-बेटी और बाप-बेटे हैं। जो कि सफल भी हैं। लेकिन जब हाल ही में एक पॉपुलर मैट्रोमोनियल साइट के द्वार एक सर्वे किया गया जिसमें दुनिया के सबसे पॉपुलर पापा का चुनाव किया गया तो शाहरुख खान सबसे पहले नंबर पर रहे और उसके बाद अमिताभ बच्चन और क्रिकेट की दुनिया के गॉड सचिन तेंदुलकर। अमिताभ और शाहरुख खान दोनों ही बॉलीवुड के नंबर वन एक्टर रहे हैं और आज भी इनकी फैन फोलोइंग काफी ज्यादा है। दूसरी तरफ एक ओर जहां अमिताभ और उनकी बेटी श्वेता के रिश्ते को लेकर लोग बहुत ही अच्छी बातें करते हैं वहीं शाहरुख खान और उनके दोनों बच्चों के बीच भी काफी अच्छा और प्यारभरा रिश्ता है।
शाहरुख खान के दो बच्चे हैं। एक है बेटी सुहाना और एक है बेटा आर्यन। दोनों ही बच्चे अपने पापा के बेहद करीब हैं। खास तौर पर शाहरुख खान अपनी बेटी यानी सुहाना पर अपनी जान देते हैं। शाहरुख खान की बेटी सुहाना ही इकलौती इंसान हैं जिनसे शाहरुख खान डरते हैं।


Click it and Unblock the Notifications