मोहब्बतें- शाहरुख खान
हाथ में वॉयलिन लिये और गले में स्वेटर को डाले होंटो पर मुस्कान रखे इस टीचर को देखकर हर कॉलेज गोइंग गर्ल के दिल से बस एक ही आवाज निकल उफ काश ये टीचर हमारे कॉलेज में होते। राज आर्यन (शाहरुख खान) नाम के इस टीचर ने बच्चों के दिल में टीचर के लिए एक दोस्ती की भावना की शुरुआत की। इस टीचर ने अपने स्टूडेंट को सिखाया कि प्यार दुनिया कि सबसे खूबसूरत चीज है और इसे कभी दिल में नहीं रखना चाहिए बल्कि जितनी जल्दी हो सके सामने वाले के पास पहुंचा देना चाहिए। इस टीचर का डायलॉग एक लड़की थी दीवानी सी..एक लड़के पे वो मरती थी, छुप छुप के चोरी चोरी उसको देखा करती थी.. ने लोगों को पागल कर दिया था। हर किसी ने अपने प्यार को सूखे पत्ते पर लिख कर अपने प्यार का इज़हार करना शुरु कर दिया था। तो आइये इस टीचर को भी कहते हैं हैप्पी टीचर्स डे।



Click it and Unblock the Notifications