बेटे आर्यन से मिलने जेल पहुंचे शाहरुख खान- बाहर जमा हुए कैमरामैन पर भड़के हंसल मेहता, पूजा भट्ट, सोनू सूद
जैसे ही शाहरुख खान अपने बेटे आर्यन खान से मिलने के लिए आर्थर जेल पहुंचे, वहां भीड़ ने उन्हें घेर लिया। मीडिया के कैमरे बॉलीवुड स्टार की अधिक से अधिक तस्वीरें क्लिक करने के लिए चमकते रहे, जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। जेल के बाहर यूं घेरे जाने पर शाहरुख के फैंस समेत हंसल मेहता, सोनू सूद, पूजा भट्ट समेत कई कलाकार ने आक्रोश जताया है।
Recommended Video
2 अक्टूबर को हुई गिरफ्तारी के बाद, शाहरुख खान और उनके बेटे आर्यन खान के बीच यह पहली मुलाकात है। शाहरुख ने करीब 15-16 मिनट जेल में बिताए। रिपोर्ट्स की मानें तो दोनों इस दौरान बहुत भावुक दिखे।

बता दें, महाराष्ट्र के जेलों में कोरोना के चलते कैदियों को अपने परिजनों से आमने-सामने मिलने की इजाजत नहीं थी। यह प्रतिबंध बुधवार को ही हटाया गया है, जिसके बाद शाहरुख बेटे से मिलने तुरंत पहुंचे।
आर्यन खान की जमानत दो बार खारिज की जा चुकी है और अब उन्होंने बॉम्बे हाई कोर्ट का दरवाजा खटखटाया है। बॉम्बे हाईकोर्ट में जमानत की सुनवाई 26 अक्टूबर को होने वाली है।


Click it and Unblock the Notifications











