..................... Shahrukh Khan: श्रीनगर एयरपोर्ट पर शाहरुख खान को भीड़ ने घेरा, सेल्फी के लिए क्रेजी हुए फैंस, वीडियो वायरल | Shahrukh Khan mobbed at Srinagar airport while returning from Dunki shoot; video surfaces on internet - Hindi Filmibeat

Shahrukh Khan: श्रीनगर एयरपोर्ट पर शाहरुख खान को भीड़ ने घेरा, सेल्फी के लिए क्रेजी हुए फैंस, वीडियो वायरल

shahrukh-khan-mobbed-at-srinagar-airport-while-returning-from-dunki-shoot-video-surfaces-on-internet

Shahrukh Khan mobbed at Srinagar airport: राजकुमार हिरानी की फिल्म 'डंकी' की शूटिंग के लिए शाहरुख खान बीते कुछ दिनों से श्रीनगर में थे। बीते दिन यानि की शुक्रवार को किंग खान को श्रीनगर एयरपोर्ट पर देखा गया, जब बॉलीवुड सुपरस्टार को साथी यात्रियों ने घेर लिया।

सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रही है, जहां शाहरुख खान भीड़ से घिरे नजर आ रहे हैं। जबकि फैंस उनके साथ सेल्फी लेने की लगातार कोशिश कर रहे हैं। भीड़ से रास्ता बनाते हुए अभिनेता आगे बढ़ रहे हैं। शाहरुख यहां ऑल ब्लैक आउटफिट में नजर आ रहे हैं।

फिल्म डंकी की बात करें तो यह दिसंबर 2023 में रिलीज होने वाली है और फिलहाल जोर शोर से फिल्म की शूटिंग जारी है। डंकी में शाहरुख खान के साथ तापसी पन्नू मुख्य किरदार में हैं।

डल झील में गाने की शूटिंग

ग्रेटर कश्मीर के अनुसार, राजकुमार हिरानी ने सेंट्रल कश्मीर के गांदरबल जिले के एक पॉपुलर रिसॉर्ट सोनमर्ग में फिल्म की शूटिंग की है। सोनमर्ग में फिल्म के एक हिस्से की शूटिंग पूरी हो चुकी है और क्रू सदस्य श्रीनगर लौट रहे हैं। सूत्र की मानें तो फिल्म के एक गाने का कुछ हिस्सा डल झील में फिल्माया गया है।

बहरहाल, 'डंकी' को राजकुमार हिरानी,​​अभिजात जोशी और कनिका ढिल्लों द्वारा लिखा गया है, जिसका निर्माण राजकुमार हिरानी और गौरी खान कर रहे हैं। ये फिल्म कई मायनों में खास मानी जा रही है।

दो फिल्में पहले की थी ऑफर

शाहरुख और राजकुमार हिरानी लंबे समय से साथ काम करना चाह रहे थे.. लेकिन बात नहीं बन पाई। राजकुमार हिरानी ने मुन्नाभाई एमबीबीएस और 3 इडियट्स के लिए शाहरुख को अप्रोच किया था.. लेकिन डेट्स की वजह से शाहरुख को इंकार करना पड़ा। अब आखिरकार सालों बाद, दोनों साथ आए हैं।

Read more about: shahrukh khan
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X