दिल्ली में माता-पिता को याद कर रहे शाहरुख
शाहरुख खान अपने माता पिता के बेहद करीबी रहे हैं। खासतौर पर अपनी मां से तो हमेशा ही वो काफी जुड़े रहे हैं। शायद ही कोई पल ऐसा हो जब शाहरुख अपनी मां को याद ना करते हों और खासतौर पर जब वो अपनी जन्मभूमि दिल्ली में हो तो भला कैसे बिना माता पिता को याद किये वो रह सकते हैं। शाहरुख खान अपनी फिल्म की शूटिंग के दौरान आजकल दिल्ली गये हुए हैं और वहां पर उन्हें अपनी मां-पापा की बेहद याद आ रही है।
शाहरुख खान ने ट्वीट किया और लिखा "बिना भगवान के बिना मैं नहीं हूं, मैं ना हूं तो भगवान भी कुछ नहीं कर सकते। अब अपने माता पिता से मिलने का वक्त है। उन्हें हर एक चीज के लिए धन्यवाद कहना है।"
इसके साथ ही शाहरुख दिल्ली में अपने शो सबसे शाना कौन की झलक भी देखना नहीं भूले। 3 मार्च को सबसे शाना कौन का पहला एपिसोड टेलीकास्ट हुआ था जिसे दर्शकों ने काफी पसंद किया। शाहरुख भी इस शो को दिल्ली में वक्त निकालकर देखने बैठे और उन्होंने ट्वीट किया "दिल्ली में लेट नाइट शूट। वैनिटी वैन में आखिरकार सबसे शाना कौन देखने का मौका मिला। खुशी हुई क्योंकि प्रतिभागियों की सिंपलीसिटी मुझे मुस्कुराने पर मजबूर कर देती है।"


Click it and Unblock the Notifications
