शाहरुख को आज भी याद आता है 'घुंघटे में चंदा'!
शाहरुख खान ने अपने ट्विटर अकाउंट पर लिखा "यकीन ही नहीं होता कि कोयला को प्रदर्शित हुए 17 साल हो गये। राकेश जी, माधुरी, संबो डुग्गु, अनुराग और दिवंगत पुरी साहब और जैक गौड़ का बहुद शुक्रिया। मुझे वो पहाड़ियां, वो संगीत, हेलिकॉप्टर आज भी याद है।"
शाहरुख खान के फैन्स ने भी शाहरुक खान की इस याद में शामिल होते हुए कहा कि कोयला फिल्म शाहरुख खान की बेहतरीन फिल्मों में से एक है।
फ्लॉप थी कोयला फिल्म!
फिल्म में शाहरुख खान का गुस्सा, उनका प्यार उनका दीवानापन आज भी दिलों में बसा हुआ है। माधुरी दीक्षित के साथ शाहरुख खान की वो रोमांटिक जोड़ी लोग आज तक नहीं भूले। खासतौर पर शाहरुख खान द्वारा फिल्म के गाने 'घुंघटे में चंदा है फिर भी है फैला चारो ओर उजाला', पर किया गया परफॉर्मेंस उनके बेस्ट परफॉर्मेंस में से एक है।
शाहरुख खान हमेशा ही अपनी पुरानी फिल्मों को याद करते रहते हैं। दिल तो पागल है, दिलवाले दुल्हनिया ले जाएंगे और भी कई पुरानी फिल्में जिन्होंने शाहरुख खान को इस मकाम तक पहुंचाया वो शाहरुख खान के दिल के बेहद करीब हैं। शाहरुख अक्सर ही इन पुरानी फिल्मों को याद करते हैं और इन खूबसूरत यादों को अपने दोस्तों के साथ अपने फैन्स के साथ शेयर करते हैं।
Did you Know- बेहतरीन संगीत और कलाकारों के होते हुए भी कोयला फिल्म बॉक्स ऑफिस पर फ्लॉप साबित हुई थी। कोयला फिल्म के गाने काफी हिट हुए थे और फिल्म ने अपनी लागत के हिसाब से कमाई कर ली थी। लेकिन फिल्म को किसी भी तरह का कोई प्रॉफिट नहीं हुआ।


Click it and Unblock the Notifications












