इस वीडियो को देख शाहरुख खान को आई यशराज की याद- DDLJ का गाना गाता दिखा विदेशी फैन
सुपरस्टार शाहरुख खान की फैन फॉलोविंग कितना शानदार है ये तो आप सभी जानते हैं। वो ना सिर्फ देश में बल्कि विदेशों में भी काफी ज्यादा पसंद किए जाते हैँ। इस समय एक ऐसा वीडिय़ो वायरल हो रहा है जिसको देखकर आपको अंदाजा हो जाएगा कि किंग खान की दीवानगी विदेशो में किस कदर सिर चढ़कर बोलती है। दरअसल इस वी़डियो को खुद शाहरुख खान ने ट्विटर पर शेयर किया है। इस वीडियो में एक पर्सियन बूढा आदमी दिलवाले दुल्हनिया ले जाएंगे का गाना गाता और म्यूजिक बजाता नजर आ रहा है।
वो 'तुझे देखा तो ये जाना सनम गा रहा है' शाहरुख खान ने इस वीडियो को पोस्ट करते हुए लिखा है कि.. अभी अचानक मुझे यश जी याद आ गई, शायद इनकी टोपी देखकर।' बता दें कि ये वीडियो धड़ल्ले से सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है और काफी ज्यादा लोग इसको पसंद कर रहे हैं।

शाहरुख खान काफी समय से फिल्मों से दूर है और उन्होने मन बनाया हुआ है कि वो काफी सोच समझकर और समय लेकर फिल्म साइन करेंगें। बीते कुछ समय की बात करें तो एक के बाद एक फ्लॉप फिल्मों से शाहरुख खान को थोड़ा धकका लगा था।
हाल ही वो दिवाली पार्टी के दौरान ऐश्वर्या राय बच्चन की मैनेजर को बचाने को लेकर चर्चा चल रहे हैँ। फिलहाल शाहरुख खान के फैंस उनकी फिल्म का इंतजार कर रहे हैं लेकिन आप देखिए ये वीडियो...


Click it and Unblock the Notifications











