डोंट वरी फैंस..शाहरूख इज फाइन, काम पर लौटे

जी हां शाहरूख के चाहने-वालों परेशान ना हो... आपका चहेता सुपरस्टार शाहरूख खान अब ठीक है और घर आ चुका है। यह मैसेज शाहरूख खान के ऑफिस की ओर से जारी किया गया है। जिसमें कहा गया है कि शाहरूख को फराह खान निर्देशित फिल्म हैप्पी न्यू ईयर के सेट पर चोट लग गयी थी।

उनके कंधे पर सेट का दरवाजा गिर गया था और सिर से थोड़ा सा खून निकला था जिसकी वजह से किंग खान को तुरंत नानावती अस्पताल ले जाया गया, जहां उनकी एमआरआई हुई। जिसमें सबकुछ नार्मल ही निकला है और चिंता की बात नहीं है। इसलिए ही शाहरूख खान घर जाने के बजाय फिर से शूट पर वापस लौट गये हैं।

गौरतलब है कि दिन के दो बजे जैसे ही खबर आयी कि शाहरूख खान चोटिल हो गये हैं उनके चाहनेवालों को चिंता होने लगी थी इसलिए ही शाहरूख के ऑफिस की ओऱ से यह मैसेज जारी किया गया है।

आपको बता दें कि फिल्म हैप्पी न्यू ईयर की निर्देशिका फराह खान है, तो फिल्म का निर्माण शाहरूख खान की कंपनी रेड चिलीज कर रही है। फिल्म में शाहरूख के अलावा दीपिका पादुकोण, अभिषेक बच्चन, बोमन ईरानी अहम रोल निभा रहे हैं। फिल्म दिवाली पर यानी कि 23 अक्टूबर को रिलीज होगी।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X