IPL 7 फिनाले में शाहरुख करेंगे सबसे बड़ा फर्स्ट लुक लॉंच

IPL 7
आईपीएल 7 के दर्शकों के लिए खुशखबरी है, उनकी फेवरेट टीम केकेआर तो फाइनल में है ही साथ ही इस फिनाले को और भी बेहतरीन बनाने के लिए शाहरुख खान ने और भी बहुत सी प्लानिंग की है। खबर के अनुसार शाहरुख खान ने अपने एक साल के बेटे अबराम के लिए केकेआर टीम की एक जर्सी बनवाई है जिसे पहनकर अबराम हो सकता है कि आपीएल फिनाले देखने स्टेडियम में नज़र आएं। लोगों के अनुसार अगर शाहरुख खान अबराम को लेकर स्टेडियम पहुंचे तो ये फिनाले में अब तक का सबसे बड़ा फर्स्ट लुक लॉंच होगा। शाहरुख खान के फैंस इस इंतजार के लिए बेसब्री से रात के 8 बजने का इंतजार कर रहे हैं।

अबराम के साथ ही शाहरुख खान की बेटी भी आपीएल फिनाले का हिस्सा बनने को पूरा तरह से तैयार हैं। शाहरुख खान की बेटी सुहाना अब तक हमेशा ही अपने पिता शाहरुख खान के साथ बैठकर आपीएल के दौरान अपनी टीम को चीयर करती दिखीं हैं। इससे पहले भी जब केकेआर को आईपीएल जीत की ट्रॉफी मिली थी शाहरुख अपनी बेटी के साथ स्टेडियम में काफी खुश होकर डांस करते व टीम के गले लगते दिखे थे। अब इस बार लग रहा है कि शाहरुख खान के साथ उनका बेटा अबराम भी अपनी टीम को चीयर करने स्टेडियम पहुंचेंगे।

शाहरुख खान ने ट्विटर अकाउंट के जरिये अबराम की टीशर्ट की एक तस्वीर ट्वीट की है और साथ ही लिखा है "हम पूरी तरह से तैयार हैं, हर शेप और हर साइज में।शुरु किया जाए। मेरी टीम केकेआर शुरु हो जाओ।"

शाहरुख खान ने अपने फैंस के लिए आईपीएल 7 को और भी ज्यादा मनोरंजक बनाने की पूरी तैयारी की है। अभी तक सुहाना को शाहरुख खान व केकेआर टीम के लिए लकी माना जाता रहा गया है। अब देखना है कि अबराम अपने पिता के लिए कितने लकी साबित होते हैं।

More from Filmibeat

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X