Jee Le Zaraa में हुई इस सुपरस्टार की एंट्री? फिल्म को लेकर बड़ी अपडेट आई सामने

Jee Le Zaraa: निर्देशक और अभिनेता फरहान अख्तर लंबे अरसे बाद किसी फिल्म का डायरेक्शन करने जा रहे हैं। काफी समय पहले उन्होंने 'जी ले जरा' की अनाउंसमेंट की थी। इस फिल्म की अभी शूटिंग भी नहीं शुरू हुई है लेकिन, इसे लेकर अच्छा खासा बज बना हुआ है। सिने प्रेमियों में इस फिल्म को लेकर अच्छा खासा उत्साह बना हुआ है।
फिल्म में प्रियंका चोपड़ा के साथ आलिया भट्ट और कैटरीना कैफ मुख्य भूमिका में नजर आएंगी। वहीं, अब फिल्म से जुड़ी बड़ी अपडेट यह आई है कि फिल्म में शाहरुख खान की भी एंट्री होने जा रही है। Box Office Worldwide की एक रिपोर्ट की मानें तो शाहरुख खान ने कैमियो के लिए अपनी हामी भर दी है। हालांकि, अभी इसकी आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है।
तीन सुपरस्टार एक्ट्रेस के साथ शाहरुख खान का कैमियो फैंस के लिए भी किसी ट्रीट से कम नहीं होगा। इससे पहले शाहरुख खान रणबीर-आलिया स्टारर ब्रह्मास्त्र में भी कैमियो में नजर आ चुके हैं। जी ले जरा की बात करें तो फिल्म में ईशान खट्टर और राहुल बोस भी अहम भूमिका में नजर आ सकते हैं।
इस फिल्म की घोषणा 2021 में की गई थी। इसे फरहान अख्तर की बहन और निर्देशक जोया अख्तर और रीमा कागती ने लिखा है वहीं, इस फिल्म को टाइगर बेबी एक्सेल एंटरटेनमेंट के तहत प्रोड्यूस किया जाएगा। फरहान अख्तर की बतौर निर्देशक आखिरी फिल्म 'डॉन 2' थी। इस फिल्म में भी शाहरुख खान लीड रोल में थे।


Click it and Unblock the Notifications
