शाहरुख खान ने फिर जीता दिल, होटल के बाहर रात में इंतजार कर रहे फैंस को बुलाया और..

shahrukh khan

शाहरुख खान को किंग खान ऐसे ही नहीं कहते हैं, वो दिलों के बादशाह हैं और अपने फैंस की खुशी के लिए कुछ भी कर सकते हैं। इस वक्त जो खबर सामने आ रही है उसको सुनकर आप भी यही कहेंगे कि शाहरुख खान वाकई काफी शानदार एक्टर होने के साथ साथ एक कमाल के इंसान भी हैं। इस वक्त एक ऐसी खबर सामने आई है जो कि उनके फैंस के लिए काफी अच्छी साबित हो सकती है और उन लोगों की उम्मीद भी जगेगी जो कि शाहरुख खान से मिलना चाहते हैं।

हाल ही में जब कुछ फैंस किंग खान की एक झलक पाने के लिए रात के 2 बजे उनके होटल के बाहर पहुंचे और इंतजार करने लगे तो शाहरुख खान ने कुछ ऐसा किया जो कि शायद ही कोई करता होगा।

फैंस को बुलाया और मिले

शाहरुख खान ने बाहर इंतजार कर रहे फैंस को अपने होटल वाले रूम में बुलाया और उनसे प्यार से मिले। जिस तरह की तस्वीरें सामने आई हैं वो फैंस के द्वारा साझा की गईं हैं और वो काफी खुस नजर आ रहे हैं।

वायरल तस्वीरें में आप देखेंगे कि शाहरुख खान फैंस को गर्मजोशी से गले लगा रहे हैं। वह पठान पोस्टरों पर अपना ऑटोग्राफ भी देते हैं जो उनके प्रशंसक अपने साथ लाए थे।

फैंस ने साझा की तस्वीरें

शाहरुख खान से मिलने के बाद उनके फैंस ने तस्वीरें साझा करते हुए लिखा है, ''शुक्रिया शाहरुख खान, हमारे लिए अपना समय निकालने के लिए, रात को 2 बजे। किसी अन्य सुपरस्टार ने अपने फैंस के लिए ऐसा नहीं किया जैसा आप करते हैं, हमें अपने होटल के कमरे के अंदर बुलाकर हमें पूरा समय, ध्यान और सम्मान देते हैं। आपके आशीर्वाद के लिए धन्यवाद। देर रात आपको परेशान करने के लिए मुझे खेद है, लेकिन आई लव यू।''

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X