IPL के दौरान विकलांग फैन से कुछ इस तरह मिले शाहरुख खान- Twitter पर ये बोले लोग
किंग खान कहे जाने वाले शाहरुख खान सभी के दिलों पर क्यूं राज करते है..इस वीडियो को देखकर आप भी समझ जाएँगें। शाहरुख खान अपने फैंस को काफी ज्यादा इज्जत देते हैं और उनसे बेशुमार प्यार करते है। रविवार को आईपीएल में कोलाकाता और हैदराबाद के मैच में सुपरस्टार शाहरुख खान पहुंचे थे। यहां उनकी मुलाकात एक ऐसे फैन से हुई जो शरीरिक रुप से स्वस्थ नहीं थी। व्हील चेयर पर बैठे इस फैन ने शाहरुख खान को देखकर आई लव यू कहना शुरु कर दिया।
शाहरुख खान देखा और उसके पास आकर गले लगे। इसके बाद जब वो वहां से जाने लगे तो फिर से फैन आई लव यू कह दिया। शाहरुख खान फिर रुके और वापस आकर उसके साथ फोटो खिचवाई और दुआएं दी।

इसके बाद से वीडियो सोशल मीडिया पर काफी ज्यादा वायरल हो रहा है और शाहरुख खान के फैंस काफी ज्यादा कमेंट कर रहे हैं। इस फैन का नाम हर्ष गोएंका है। एक यूजर ने इस वीडियो पर लिखा- कितना इमोशनल वीडियो है शाहरुख खान और हर्ष का।
इसक अलावा एक फैन ने लिखा कि- शाहरुख खान आप एक सच्चे मार्गदर्शक हैं। एक यूजर का लिखना था- ये देखकर सिर अपने आप इज्जत में झुक जाता है। वहीं एक फैन ने उनको सोने के दिल वाला इंसान बताया। फिलहाल आप भी देखिए ये वीडियो....


Click it and Unblock the Notifications