Shahrukh Khan ने स्पेशल फैन से की मुलाकात, माथे पे किया किस तो लोग बोले- दिलों का बादशाह!

सुपरस्टार शाहरुख खान "बॉलीवुड के बादशाह" ही नहीं बल्कि वो दिल के भी बादशाह हैं और इसका प्रमाण वो समय समय पर देते रहते हैं। हाल ही में उन्होने कुछ ऐसा कर डाला है जो कि खबरों का हिस्सा है। दरअसल बीते दिन वो ईडन गार्डन्स में इंडियन प्रीमियर लीग में अपनी टीम कोलकाता नाइट राइडर्स और रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर के बीच खेले गए मैच में दिखाई दिए थे।
इसके बाद शाहरुख खान के कई वीडियोज तेजी से वायरल हो रहे हैं और लोग उनको लेकर कई तरह की बातें कर रहे हैं। इसके अलावा शाहरुख खान इसलिए और चर्चा में हैं क्योंकि उन्होने अपने स्पेशल फैन से बात की है और उनके साथ काफी प्यार से सुलूक करते नजर आए। इस स्पेशल फैन का नाम हर्षुल है जो कि अक्सर केकेआर के मैच के दौरान नजर आ ही जाते हैं।
इसके पहले भी शाहरुख खान ने इस फैन से मुलाकात की थी और ये आपको साल 2018 में देखने को मिला था। शाहरुख खान को लेकर मशहूर है कि वो अक्सर अपने फैंस के लिए कुछ भी कर गुजरते हैं और यही कारण है कि उनकी फैन फॉलोविंग इतनी तगड़ी है।
वर्कफ्रंट पर शाहरुख खान इस वक्त अपनी आने वाली फिल्मों जवान और डंकी को लेकर बिजी हैँ। साल के अंत तक शाहरुख खान एक तगड़ा धमाका फिर से करने वाले है।
आखिरी बार वो फिल्म पठान का हिस्सा बने थे और इस फिल्म ने कमाई के सभी रिकॉर्ड्स तोड़ दिए थे। अब उनकी आने वाली फिल्म जवान कैसा कलेक्शन करती है ये तो वक्त बताएगी।


Click it and Unblock the Notifications