OUCH: शाहरूख को रईस के लिए क्या क्या करना पड़ रहा है!
रईस की रिलीज़ पर कोई हंगामा ना हो, इसलिए राज ठाकरे से मिले शाहरूख खान। और इस मुलाकात में काफी सौदेबाज़ी हुई।
अभी ज़्यादा वक्त नहीं बीता है जब करण जौहर की ऐ दिल है मुश्किल को पाकिस्तानी कलाकारों पर बैन को लेकर काफी कुछ झेलना पड़ा। अब शाहरूख खान की रईस रिलीज़ होने जा रही है और फिर से कोई दिक्कतें ना हो, इसके लिए पहले ही इंतज़ाम किया जा चुका है।
खबरें थीं कि शाहरूख खान दुबई जा चुके हैं और चुपचाप अपनी फिल्म रईस के लिए माहिरा खान के साथ शूट कर रहे हैं। लेकिन सब खबरें केवल अफवाहें निकलीं।

शाहरूख खान ने राज ठाकरे से मिलकर रईस की रिलीज़ के बारे में बात की। हालांकि राज ठाकरे ने अपनी बात साफ रखी कि पाकिस्तानी कलाकारों पर बैन लगा रहेगा और नहीं हटेगा।
बदले में शाहरूख खान ने वादा किया कि इसके बाद वो किसी पाकिस्तानी कलाकार के साथ काम नहीं करेेंगे और ये आखिरी मौका होगा जब ऐसा होगा। पाकिस्तान में वैसे भी रईस को लेकर हंगामा और बैन हो चुका है।
अब शाहरूख ने ये सुनिश्चित कर लिया है कि माहिरा खान का रईस में होना, फिल्म के लिए कोई मुश्किल ना बने। शाहरूख ने ये भी वादा किया है कि वो फिल्म के प्रमोशन के लिए माहिरा खान को लेकर नहीं आएंगे। उनके बिना ही फिल्म प्रमोट की जाएगी।
गौरतलब है कि रईस 25 जनवरी को रिलीज़ हो रही है और ऋतिक रोशन की फिल्म काबिल के साथ क्लैश कर रही है। जानिए रईस में क्या क्या होगा खास -


Click it and Unblock the Notifications











