Pic Of The Day जम्मू कश्मीर के चीफ मिनिस्टर से मिले शाहरुख खान
बॉलिवुड के किंग खान शाहरुख खान हाल ही में जम्मू और कश्मीर के चीफ मिनिस्टर मुफ्ती मोहम्मद सैयद से मिले और उन्होंने कश्मीर में शूटिंग करने की अपनी इच्छा को जाहिर किया। खबरों के अनुसार मोहम्मद सैयद ने भी शाहरुख खान की काफी तारीफ की और कहा कि शाहरुख एक बेहतरीन अभिनेता हैं।

मुफ्ती मोहम्मद सैयद द्वारा जारी किये गये ऑफीशियल स्टेटमेंट में कहा गया शाहरुख खान एक बहुत ही बेहतरीन अभिनेता हैं जिन्होंने अपने अब तक के करियर में तरह तरह के किरदार निभाए हैं।
सैयद ने उस समय की यादें ताजा कीं जब हमारी फिल्म इंडस्ट्री के निर्देशक कश्मीर की बेहतरीन जगहों पर शूटिंग किया करते थे। उन्होंने ये भी कहा कि वो चाहते हैं दोबारा से फिल्म इंडस्ट्री और कश्मीर का ये बंधन जुड़ जाए।
शाहरुख खान ने बताया कि उनकी दादी कश्मीर से ही थीं और वो दोबारा से कश्मीर में शूटिंग करने को बेतााब हैं। इसी के साथ वो 2013 में यश चोपड़ा की आखिरी फिल्म जब तक है जान की शूटिंग के दौरान बिताए गये खूबसूरत लम्हों को दोबारा से जी सकेंगे।


Click it and Unblock the Notifications











