कार्तिक आर्यन से बातें करते और गले लगाते दिखे शाहरुख खान, दोनों की बॉण्डिंग पर फैंस फिदा- देंखे वायरल वीडियो
भूल भुलैया 2 की अपार सफलता के बाद से कार्तिक आर्यन को फैंस द्वारा बॉलीवुड का नया किंग कहा जा रहा था। अब हाल ही में हुए एक बॉलीवुड इवेंट से एक वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है, जहां शाहरुख खान और कार्तिक आर्यन को एक साथ देखा जा रहा है। इस वीडियो को देखकर दोनों कलाकारों के फैंस बेहद उत्साहित हैं।
वीडियो में शाहरुख खान और कार्तिक को बैकस्टेज बातचीत करते देखा जा सकता है। फिर शाहरुख कार्तिक का गले लगाते हैं और प्यार से कार्तिक के गालों को थपथपाते हैं। इस वीडियो पर फैंस प्यार बरसा रहे हैं। एक यूजर ने लिखा कि किंग हमेशा किंग होता है। वहीं, एक ने लिखा- The mentor, the inspiration to many stars. The way he greets Kartik is simply awwwdorable ❤️❤️

एक इंटरव्यू के दौरान कार्तिक आर्यन ने जाहिर किया था कि वो शाहरुख खान के फैन हैं और उन्होंने सुपरस्टार के साथ अपनी मुलाकात को भी याद किया। उन्होंने साझा किया था कि जब वह पहली बार मुंबई आए थे तो वह मन्नत के बाहर खड़े थे क्योंकि वो रविवार का दिन था। कार्तिक ने कहा कि जब शाहरुख अपनी कार में बैठकर भीड़ के बीच से जा रहे थे तो उन्हें बादशाह के साथ सेल्फी लेने का भी एक मौका मिला था।
वहीं, आज का दिन है जब दोनों एक साथ एक फ्रेम में नजर आ रहे हैं। बहरहाल, फैंस दोनों से खास प्यार करते हैं क्योंकि ही फिल्म इंडस्ट्री में बिना किसी गॉडफादर के आए और नाम कमा रहे हैं। एक फैन ने इस वीडियो पर कमेंट करते हुए लिखा, "एक ही फ्रेम में दो सेल्फ मेड सुपरस्टार्स."
फिल्मों की बात करें तो जहां शाहरुख खान की पठान, जवान और डंकी आने वाली है। वहीं, कार्तिक आर्यन जल्द ही शहजादा, फ्रेडी, कैप्टन इंडिया और सत्यनारायण की कथा में नजर आने वाले हैं।


Click it and Unblock the Notifications