शकीरा ने चुराया शाहरूख का दिल

देखे : शाहरुख की कीमत 300 करोड़ है?
शाहरूख ने टि्वटर पर कहा, ""शकीरा सुंदर, शालीन तथा पूरी तरह दिल को छूने वाली हैं। वह बच्चों की तरह प्यारी है।"" बॉलीवुड अभिनेता ने अपने परिवार के साथ शकीरा की तस्वीर भी टि्वटर पर पोस्ट की है। शाहरूख ने लिखा, ""वह बहुत विनम्र और वास्तविक है। इसीलिए वह ऎसी रॉक स्टार है।
उसने एक सुंदर उच्चारण के साथ मेरा नाम लिया। किसी रॉक स्टार से मिलने को लेकर पहले कभी इतने उत्साहित नहीं हुए।"" शहरूख अपनी पत्नी गौरी और बच्चों आर्यन और सुहाना के साथ दक्षिण अफ्रीका में छुटि्टयां मनाने गए थे। उन्होंने फुटबॉल विश्व कप का आनंद उठाया। फाइनल मैच देखने और शकीरा के साथ मुलाकात के अलावा परिवार ने एक "नाइट सफारी" का मजा लिया और सभी प्रकार के जानवरों को देखा।


Click it and Unblock the Notifications











