दिलीप कुमार से मिलने पहुंचे उनके मुंह बोले बेटे शाहरुख खान, पूछा हाल चाल
Recommended Video

बॉलीवुड के पहले सुपरस्टार की बात की जाए तो हम राजेश खन्ना के बाद दिलीप कुमार का नाम ले सकते है। दिलीप कुमार की उम्र काफी हो गई और इन दिनो उनकी तबियत कुछ ठीक नहीं चल रही है। आपको बता दें कि बीते दिनो उनकी तबियत अचानक खराब हो गई थी जिस कारण उनके घर में बॉलीवुड के सेलेब्रेटीज का जमावड़ा लगा हुआ था।
हर दिन कोई ना कोई उनके मिलने जा रहा था। हाल ही में दिलीप कुमार की खैरियत जानने बॉलीवुड के किंग खान कहे जाने वाले शाहरुख खान भी पहुंचे थे। इस बात की जानकारी खुद दिलीप कुमार ने अपने ट्विटर एकाउंट में ट्वीट करते हुए दी।

इस पर दिलीप कुमार ने पोस्ट करते हुए लिखा है कि शाहरुख खान दिलीप साहब से मिलने आए थे और साथ में दोनो की एक फोटो भी डाली थी। आपको बता दें कि ये पहली बार नहीं है कि जब दिलीप कुमार अस्पताल से घर आए है और शाहरुख खान उनसे मिलने पहुंचे है। इसके पहले भी शाहरुख खान को कई बार दिलीप कुमार से मिलते हुए देखा गया है।
शाहरुख खान और दिलीप कुमार के बीच घर जैसे संबंध है और वो दिलीप कुमार की फैमिली के काफी करीब भी है। उनकी पत्नी शायरा बानो भी शाहरुख खान को बेटे की तरह मानती है और इसी के चलते हर बार शाहरुख दिलीप कुमार से हर परेशानी के समय जरूर मिलने जाते है।
शाहरुख खान इन दिनो अपनी आने वाली फिल्मों में काफी व्यस्त चल रहे है जिसमे आपको सबसे पहले फिल्म जीरो देखने को मिलेगी जिसमे शाहरुख खान ने एक बौने का रोल किया है। इस तरह का रोल शाहरुख खान पहली बार कर रहे है। इस फिल्म में शाहरुख खान के साथ कैटरीना कैफ और अनुष्का शर्मा नजर आ सकती है।
आपको बता दें कि आखिरी बार शाहरुख खान को बड़े पर्दे पर फिल्म जब हैरी मेट सेजल में देखा गया था जो फिल्म ज्यादा चली नही थी। इस फिल्म में भी शाहरुख खान के अपोजिट अनुष्का शर्मा थी। कुछ दिन पहले फिल्म जीरो का टीजर रीलीज कर दिया गया था जिसमें शाहरुख खान बौने के रूप में नजर आ रहे थे।
फिल्म में साफ नजर आ रहा है कि भारी वीएफएक्स का इस्तेमाल किया जा रहा है। इस नए अवतार मे शाहरुख खान की ये फिल्म दर्शको को कितनी पसंद आती है ये तो देखने वाली बात ही होगी।


Click it and Unblock the Notifications











