खतरे में शाहरूख की मन्नत, मिला लीगल नोटिस

यह नोटिस 13 सितंबर को भेजा गया था। शाहरूख पर पर्यावरण से संबंधित नियमों के उल्लंघन का आरोप है। इससे पहले बोम्बे हाईकोर्ट ने मन्नत में अवैध निर्माण को लेकर शाहरूख को नोटिस भेजा था। एक सामाजिक कार्यकर्ता अमित मारू की शिकायत पर शाहरूख को ये लीगल नोटिस भेजा गया है।
मारू का कहना है कि उन्होंने 12 मार्च 2009 को शाहरूख को नोटिस भेजा गया था। उस वक्त उन्हें निर्माण की अनुमति से संबंधित सभी दस्तावेज सौंपने को कहा गया था लेकिन शाहरूख ने नोटिस का कोई जवाब नहीं दिया। इसलिए एक बार फिर से किंग खान को नोटिस भेजा गया है। अब देखना दिलचस्प होगा कि शाहरूख इस बात का क्या जवाब देते हैं?


Click it and Unblock the Notifications











