LEAKED Pics: 'रईस' की शूटिंग करते.. मियांभाई शाहरूख और बेगम माहिरा खान!
[बॉलीवुड न्यूज] राहुल ढ़ोलकिया के निर्देशन में बन रही फिल्म 'रईस' की शूटिंग फिलहाल मुंबई में चल रही है। लिहाजा, शूटिंग के दौरान की कई तस्वीरें लीक हो गई हैं। इस तस्वीरों में हमने पहली बार शाहरूख खान और माहिरा को एक साथ फिल्माते देखा है।
बता दें, शाहरूख और नवाजुद्दीन सिद्दिकी स्टारर फिल्म 'रईस' में माहिरा खान लीड एक्ट्रेस का किरदार निभाने वाली हैं। फिलहाल माहिरा को लेकर ज्यादा हाइप नहीं दिया जा रहा है। लेकिन फिल्म में उनका किरदार काफी दमदार है। फिल्म में वे आशिया नाम का किरदार निभा रही हैं।
FINAL है शाहरूख खान की यह ब्लॉकबस्टर फिल्म.. जल्द होगी शुरूआत!
फिल्म से जुड़े एक सूत्र ने बताया कि-'फिल्म गुजरात के मुस्लिम बस्ती की कहानी है। रईस एक ऐसे आदमी की कहानी है, जो अचानक से पॉवरफुल बन जाता है। वहीं, माहिरा फिल्म में शाहरूख की पत्नी का किरदार निभा रही हैं।'
माहिरा का किरदार शाहरूख को उस ऊंचाई पर पहुंचने में मदद करता है। बता दें, माहिरा इस फिल्म के लिए पहली च्वॉइस नहीं थीं। बल्कि इस रोल में पहले हुमा कुरैशी को अप्रोच किया गया था। लेकिन बाद में निर्देशक ने माहिरा को लेना सही समझा। उनके अनुसार, माहिरा किरदार की चाल- ढ़ाल ज्यादा बेहतर तरीके से निभा पाएगी।
यहां देखें 'रईस' के सेट से आई तस्वीरें-


Click it and Unblock the Notifications


