अब महाभारत बनाएंगे शाहरूख खान
रॉ वन जैसी अब तक की महंगी फिल्म बना चुके फिल्ममेकर शाहरुख खान ने कहा है कि वो भारतीय सिनेमा के इतिहास की सबसे महंगी व स्पेशल इफेक्ट्स वाली फिल्म बनाने जा रहे हैं। अब तक 200 करोड़ रूपये का आकड़ा किसी ने भी पार नहीं किया है। लगता है शाहरूख इस आकड़े को भी पार करना चाहते हैं।
यदि 'रॉ वन' बॉलीवुड की अब तक की सबसे महंगी फिल्म है लेकिन अब इसके सामने एक बड़ा प्रतियोगी खड़े होने जा रहा है। शाहरुख खुद ही अपनी फिल्म रॉ वन के सामने एक और महंगी फिल्म बनाने जा रहे हैं। अब वो इतिहास के सबसे बड़े महाकाव्य महाभारत को दर्शकों के सामने लाने की तैयारी कर रहे हैं।
महाभारत बनाने का प्लान लगभग तैयार है। इसके लिए वे विदेशी प्रोडक्शन हाउस से भी बात चल रही है। जो इस फिल्म के लिए मार्केटिंग करेगा। बस इतना ही नहीं स्पेशल इफेक्ट्स के मामले में भी यह फिल्म जेम्स कैमरॉन की फिल्म 'अवतार' को पीछे छोडऩे की तैयारी में है।


Click it and Unblock the Notifications











