शूटिंग पर लौटने से पहले शाहरुख खान ने आर्यन के लिए किया ऐसा इंतजाम? साए की तरह रहेगा ये शख्स!
शाहरुख खान काफी लंबे समय तक अपने बेटे को लेकर चर्चा में रहे हैं। गौरतलब है कि आर्यन खान को नार्कोटिक्स ने गिरफ्तार किया था। उनपर आरोप था कि वो क्रूज पार्टी के दौरान ड्रग्स का सेवन कर रहे थे। शाहरुख खान फिलहाल राहत की सांस ले रहे हैं और एक न्यूज पोर्टल ने जानकारी दी है कि किंग खान फिर से अपनी आने वाली फिल्मों पर काम फिर से शुरू करने के लिए पूरी तरह तैयार है और घर से दूर होने वाले है।
लेकिन शाहरुख खान ने आर्यन खान के लिए एक बड़ा फैसला लिया है और वो चाहते हैं कि वो निगरानी में भी रहें। शाहरुख खान कोशिश कर रहे हैं कि आर्यन खान के लिए वो एक विश्वसनीय बॉडीगार्ड का पता लगाएं।

आर्यन खान का ये बॉडीगार्ड ऐसा होना चाहिए जो कि हर वक्त उनके साथ रहे और खान परिवार उसपर भरोसा कर सके। ये भी पता चला है आर्यन ऐसे व्यक्ति नहीं हैं जो किसी नए व्यक्ति के साथ आसानी से सहज हो जाते हैं।

बॉडीगार्ड रवि सिंह
यही कारण है कि शाहरुख खान ने बॉडीगार्ड रवि सिंह को आर्यन के साथ शहर में रहने और अपने लिए एक नया अंगरक्षक लेने का फैसला किया है। इसका मतलब ये है कि शाहरुख खान का बॉडीगार्ड अब आर्यन की हिफाजत करेंगा। इस वक्त वो जमानत पर बाहर जरूर हैं लेकिन हर सप्ताह वो नार्कोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो के ऑफिस जाते रहते हैं।

जमानत 3 अक्टूबर को हुई थी
आर्यन खान की जमानत 3 अक्टूबर को हुई थी और उनको करीब 28 दिन तक जेल में रहना पड़ा था। आर्यन खान को लेकर शाहरुख खान काफी परेशान रहे और लगातार ये कोशिश करते रहे थे कि उनको जल्दी जमानत मिल जाए।

शूटिंग पूरी तरह से बंद हो चुकी है
शाहरुख खान और गौरी खान ने खुद को अकेला कर लिया था और कई दिनों तक खाना नहीं खाया था। बता दें कि शाहरुख खान अब काम पर वापस लौटने वाले हैँ। उनकी फिल्म पठान को लेकर चर्चा है और शूटिंग पूरी तरह से बंद हो चुकी है।

हर किरदार शानदार
अब वो दोबारा शूटिंग शुरु करेंगे और इस फिल्म को जल्दी ही खत्म करने वाले हैं। शाहरुख खान को लेकर मशहूर है कि वो हर किरदार काफी शानदार तरीके से करते हैं और अपना 100 प्रतिशत देते नजर आते हैं।

बेहतरीन अभिनेत्री हैं
इस फिल्म के अलावा अटली की फिल्म को लेकर भी चर्चा में हैं। इस फिल्म में उनके साथ नयनतारा नजर आने वाली हैं जो कि साउथ की बेहतरीन अभिनेत्री हैं।


Click it and Unblock the Notifications