शाहरुख करते हैं काम में ही इंज्वॉय, नहीं चाहते छुट्टी!

बॉलीवुड में अपनी जगह बनाना और उसे फिर कायम रखना बहुत ही मुश्किल होता है। ऊपर से अगर आप अपनी मेहनत और किस्मत से बॉलीवुड के बादशाह बना जाएं तो फिर उस इमेज को और पोजीशन को कायम रखने के लिए भी आपको उसी मेहनत के साथ काम करना होता है। किंग खान की पोजीशन हासिल करने के बाद से शाहरुख खान ने कभी भी पीछे मुड़कर नहीं देखा। शाहरुख खान को लेकर लोगों की यही राय है कि वो अपने काम से बेहद प्यार करते हैं। काम में ही इंज्वॉय करते हैं और इसीलिए शायद उन्हें छुट्टियां मनाना कुछ खास नहीं पसंद है। इससे साथ ही शाहरुख की एक और आदत है कि वो काम से छुट्टी पाते ही वीडियो गेम खेलते हैं या फिर और कोई मस्ती करते हीं। यानी कि काम ही शाहरुख के लिए मजा भी है और मस्ती भी।

शाहरुख खान आजकल फराह खान की फिल्म हैप्पी न्यू ईयर की शूटिंग कर रहे हैं। शाहरुख खान की दोस्त और निर्देशक फराह खान का कहना है कि शाहरुख रात को एक-दो बजे तक गेम खेलते रहते हैं। फराह खान शाहरुख की इस बात से बेहद खुश रहती हैं कि वो शूटिंग के दौरान भी काफी मस्ती करते हैं और काम को काम की तरह नहीं बल्कि एक खेल की तरह करते हैं। शाहरुख के साथ उनके साथ के लोग भी काफी इँज्वॉय करते हैं। शूटिंग हो या फिर छुट्टी शाहरुख एक जैसे ही रहते हैं। वैसे भी सभी को पता है कि शाहरुख खान का सेंस ऑफ ह्यूमर काफी अच्छा है वो अपने हर एक इवेंट में भी इतनी मस्ती करते हैं कि लोग भी खुश होकर उनके इवेंट से बाहर निकलते हैं।

शाहरुख खान हमेशा कहते हैं कि वो अपने काम को इंज्वॉय करते हैं। उनके लिए छुट्टी जैसा कुछ नहीं हैी। वो अपना काम करते हैं और उसे ही इतना इंज्वॉय करते हैं कि उन्हें छुट्टियों की जरुरत ही महसूस नहीं होती। आजकल क्रिसमस और न्यू ईयर को लेकर सितारों ने कई सारे प्लान बनाए हैं और सभी अपने परिवार के साथ कहीं बाहर घूमने जाने का प्लान कर रहे हैं। ऐसे में शाहरुख फराह के साथ अपनी फिल्म की शूटिंग कर रहे हैं औऱ वो भी मजे के साथ। तो कुल मिलाकर तो शाहरुख खान सच में किंग खान ही हैं।

More from Filmibeat

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X