शाहरुख़ ने किया कटरीना से इजहार ए मोहब्बत
शाहरुख़ ख्हाँ की फिल्म डर का डायलॉग कि कि कि किरण तो आप सभी को याद होगा। वो डायलॉग तो था किरण यानि जूही चावला के लिए लेकिन अब एक बार फिर से शाहरुख़ खान ने किसी के लिए इसी शिद्दत और प्यार से इजहारे मोहब्बत की है और वो कोई और नहीं बल्कि सलमान खान की प्रेमिका कटरीना कैफ हैं।
ज्ञात हो की इस साल दिवाली पर कटरीना कैफ और शाहरुख़ खान अभिनीत फिल्म जब तक है जान रिलीज़ होने वाली है और इस फिल्म में शाहरुख़ और कटरीना पहली बार एक दूसरे के साथ नज़र आएँगे। जब तक है जान के प्रोमोशन के दौरान हाल ही में शाहरुख़ ने अपनी हित फिल्म डर का डायलॉग कि कि कि कि किरण बोलते हुए कहा i love you कि कि कि कि कटरीना और शाहरुख़ के इस प्यार के इज़हार को सुन सभी हैरान रह गए यहाँ तक कि खुद कटरीना भी।
यूँ तो कहा जाता है कि फिल्म कि मार्केटिंग करने में शाहरुख़ का हाथ कोई नहीं पकड़ सकता और अपने इसी अंदाज़ के चलते इस बार भी शाहरुख़ ने अपनी फिल्म के प्रोमोशन के लिए एक नया तरीका अपनाया। इस किरण वाले डायलॉग को लेकर ही शाहरुख़ कि फिल्म डर इतनी फेमस हुई थी और अब इसी हथकंडे को अजमा कर शाहरुख़ अपनी जब तक है जान फिल्म को भी सफलता दिलाने कि जुगत बना रहे हैं। वैसे भी इस फिल्म में शाहरुख़ और कटरीना के बीच कई इन्टीमेट सीन फिल्माए गए हैं अब इन सभी मार्केटिंग के फंडों को अजमा कर शाहरुख़ कटरीना के साथ अपनी इस नयी जोडी को भी अपनी हित जोड़ियों कि लिस्ट में शामिल करने कि भरपूर कोशिश में लगे हैं।
फिलहाल हमारी तरफ से शाहरुख़ को एक मशवरा जरुर है कि सलमान कि करीबी दोस्त से ज़रा दूर ही रहें क्यूंकि पहले भी इन्ही कि वजह से शाहरुख़ और सलमान के बीच ग़लतफहमी हो चुकी है तो अब इस ठंडी पड़ती आग में और घी न ही डालें तो बेहतर होगा।


Click it and Unblock the Notifications












