आज भी शाहरूख के दिल की मालकिन हैं गौरी
प्रियंका चोपड़ा और शाहरूख खान की दोस्ती के चर्चे बॉलीवुड में हर जगह हैं। खबर तो यह भी है कि इनकी इस दोस्ती के कारण शाहरुख की शादीशुदा जिंदगी में परेशानी के बादल घिर आएं हैं। प्रियंका के कारण गौरी और शाहरूख के बीच आए दिन अनबन की खबरें भी आ रही थी।
प्रियंका ने बीच में इसे केवल दोस्ती कहा, इधर नीलम कोठारी को भी इस मामले में फटकार लगाई लेकिन इसके बाद भी शाहरुख ने अपना मुंह नहीं खोला। लेकिन अपने अफेयर के मामले में शाहरूख ने कुछ ना बोल कर भी सबको करारा जवाब दे दिया है। दरअसल एक अवार्ड फंक्शन के दौरान शाहरुख अपनी पत्नी गौरी खान के साथ पहुंचे वहां इस जोड़ी का प्रेम खुलकर सामने आया।
सूत्रों की माने तो अवार्ड फंकशन के बाद हुई पार्टी में शाहरुख ने गौरी को डांस फ्लोर पर बुलाया और उनके साथ खूब डांस भी किया। सब इनकी जबरदस्त केमिस्ट्री देखते ही रह गए। इस बात से एक बात तो साफ हो जाती है कि किंग खान चुप रह कर भी लोगों की बोलती बंद कर सकते हैं।


Click it and Unblock the Notifications