शाहरुख को इतने गुस्से में कभी नहीं देखा होगा..जानिए क्या है मामला..VIDEO
शाहरुख खान ने दुबई में एक शो के दौरान गुस्से में आ गए और सामने वाले की क्लास लगा डाली। देखिए वीडियो।
शाहरुख खान की मिडिल ईस्ट में कितनी फैन फॉलोइंग है ये सभी जानते हैं।शाहरुख खान की फिल्में भी मिडिल ईस्ट में अच्छा कारोबार करती है। शाहरुख खान अक्सर दुबई किसी ना किसी वजह से जाते रहते हैं।अभी हाल में भी वो दुबई में कई ब्रैंड के प्रमोशन की वजह से थे।इसी दौरान शाहरुख खान एक शो में पहुंचे जिसका नाम रमीज अंडरग्राउंड है।
शाहरुख खान इस शो में पहुंचे और वो एक गड्ढे में गिर गए।उनके साथ शो की होस्ट भी मौजूद थी। वहीं पर अचानक एक बड़ी सी गिरगिट पहुंच जाती है जो उनपर अटैक करने की कोशिश करती है। शाहरुख खान पूरी तरह से उसका सामना करने के लिए तैयार दिखे। लेकिन पता चला की गिरगिट के कॉस्टयूम में एक शख्स शाहरुख खान को डराने की कोशिश कर रहा था। बस शाहरुख खान उसपर बरस पड़े..देखिए वीडियो।
शाहरुख खान इस प्रैंक से काफी गुस्से में थे और अपनी टीम को तुरंत बुलाने लगे ताकि वो वहां से निकल सकें। इस वीडियो में आप देख सकते हैं शाहरुख खान कितने ज्यादा गुस्से में हैं और एंकर को डांट रहे हैं। एंकर ने कई बार माफी मांगने की कोशिश की लेकिन वो उससे बात नहीं करते।
वैसे तो शाहरुख खान का ऐसा अंदाज बहुत ही कम दिखता है और ज्यादातर कूल रहते हैं इसलिए ये अंदाज काफी चौंकाने वाला है।


Click it and Unblock the Notifications